{"_id":"6a763506f0ee58c9ba0891ad","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155277-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक से किराना का सामान उतारते समय एचटी लाइन की चपेट आकर पल्लेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक से किराना का सामान उतारते समय एचटी लाइन की चपेट आकर पल्लेदार की मौत
विज्ञापन
फोटो-11- पिंटू (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। पनहन चौराहे पर ट्रक से किराना के सामान उतारते समय पल्लेदार ऊपर से गुजरी हाईटेंशन में चिपक गया। उसे बचाने में ट्रक चालक भी झुलस गया। जिला अस्पताल में पल्लेदार को मृत घोषित कर दिया, चालक का इलाज चल रहा है।
बिहार थानाक्षेत्र के पनहन चौराहे पर पड़ोस के गांव पकरा बुजुर्ग निवासी पिंटू (29) गांव में ही गल्ला व्यापारी के यहां पल्लेदारी करता था। शुक्रवार की शाम तीन बजे बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के ओसियां गांव निवासी चालक निरंजन (35) ट्रक लेकर माल उतारने पनहन चौराहे पहुंचा। उसने झंडादेवी मंदिर के पास ट्रक खड़ा किया था।
पास में खड़े पिंटू को चालक निरंजन ने ट्रक से सामान उतारने के लिए बुलाया। खड़े ट्रक के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन के तार में बोरा उठाते समय पिंटू का हाथ छू गया। पैर में चप्पल न होने से वह उसी में चिपक गया। बचाने में चालक निरंजन भी झुलस गया। दोनों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया। निरंजन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बड़ी बहन शिल्पा ने बताया कि पिंटू का विवाह नहीं हुआ था। तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां सियावती और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।