{"_id":"6a763567b5a6dc33f90b10af","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155271-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: श्रमिक का फंदे से लटका मिला शव, पत्नी ने सास और जेठ पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: श्रमिक का फंदे से लटका मिला शव, पत्नी ने सास और जेठ पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-4- मिश्रीलाल उर्फ राजू (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। अनवरखेड़ा गांव में श्रमिक का शव गांव के बाहर बाग में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पत्नी ने सास और जेठ पर पति की हत्या का आरोप लगाया। क्षेत्राधिकारी हर्ष मोदी ने घटनास्थल पर जांच की। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
आसीवन थानाक्षेत्र के अनवरखेड़ा निवासी मिश्रीलाल उर्फ राजू (32) चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। बड़े भाई कैलाश ने बताया कि वह एक महीने पहले घर आया था। 23 जुलाई को मां शिवकुमारी के जेवर चोरी हो गए थे। मां ने मिश्रीलाल पर शक जताते हुए 24 जुलाई को पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुला रही थी, जिससे वह डर गया। बृहस्पतिवार शाम वह घर से बिना बताए निकल गया और फिर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार रात उसका शव बाग में फंदे से लटका मिला।
घटना के समय मिश्रीलाल की पत्नी सुमन मायके उदशाह गांव में थी। पति की मौत की खबर सुनकर वह ससुराल आई। सास और जेठ पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी हर्ष मोदी और आसीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बात की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिश्रीलाल नौ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। जांच की जा रही है।