फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: परिषदीय स्कूलों में अब वीडियो से भी होगी पढ़ाई

Sat, 08 Aug 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-19- एससीईआरटी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद जिले के शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों के छात्रों को अब किताबों के साथ ही वीडियो के माध्यम से भी पढ़ाई कराई जाएगी जिससे वह हर विषय आसानी से समझ सकें। इसके लिए जिले के तीन शिक्षकों और तीन प्रवक्ताओं को पीएम ई-विद्या के तहत लखनऊ में प्रशिक्षण दिलाया गया है। अब ये जिले में नोडल बनकर व्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक पवन सचान के निर्देशन में एससीईआरटी लखनऊ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिले के शिक्षकों डॉ. प्रदीप वर्मा, आशीष दीक्षित और आकांक्षा त्रिपाठी के साथ डायट के तीन प्रवक्ता श्याम सिंह, डॉ. उमाप्रसाद पटेल और दिनेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण लिया। इनको डिजिटल कंटेंट डिजाइन, स्टूडियो प्रस्तुतीकरण, शैक्षिक वीडियो निर्माण, गुणवत्ता मूल्यांकन और प्रभावी डिजिटल शिक्षण की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों के आधार पर अब जिले के स्कूलों में शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के बीच व्यापक एडवोकेसी अभियान चलाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोग पीएम ई-विद्या के डीटीएच चैनलों, यूट्यूब एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का नियमित उपयोग कर सकें। शिक्षक प्रदीप वर्मा ने कहा कि पीएम ई-विद्या मंच विद्यार्थियों को निशुल्क, गुणवत्तापूर्ण एवं 24 घंटे उपलब्ध शैक्षिक सामग्री प्रदान करता है। इससे कठिन विषयों को समझकर, छूटे हुए पाठों की भरपाई करना और स्व-अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed