सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   4 hours of prayer, 12 hours of sharing the joy of Eid, the sweetness of the dissolved vermicelli

EID: अमन-चैन के लिए की इबादत, सेवइयों ने बढ़ाई भाईचारे की मिठास; गले मिलकर दी मुबारकबाद

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के इबादतगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस बार माह-ए-रमजान में मोमिनीन को डबल अलविदा नमाज मिली और चांद रात की खुशी से लबरेज दिखे।

4 hours of prayer, 12 hours of sharing the joy of Eid, the sweetness of the dissolved vermicelli
सिगरा स्थित काशी विद्यापीठ के पास ईदगाह में नमाज के बाद का माहाैल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

EID: मुकद्दस रमजान में एक माह तक रोजा और इबादत में गुजरे। अब मोमिनीन को शनिवार को ईद का तोहफा मिला तो इबादतगाहों में ईद की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।

Trending Videos


एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देते नहीं थके। ईद पर अमन-चैन के लिए की इबादत कीञ सेंवईयों ने मोहब्बत की सुगंध बिखेरी। सेवइयों की मिठास और चटपटे व्यंजनों के साथ दावतों का दौर रात तक चला। चार घंटे तक नमाज अदा की तो 12 घंटे तक खुशियां बांटने में गुजारे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगरिब की नमाज के साथ रमजान का 30वां रोजा गुजरा और मोमिनों ने चांद का दीदार किया। फिर इबादतगाहों से लेकर घरों तक ईद की खुशी इस कदर छाई कि पूरी रात तैयारी में जुटे रहे। फज्र की नमाज के बाद सभी ने रोजमर्रा के कार्यों से फारिग होकर इत्र से महकते, सजे-धजे वस्त्रों में खुदा की बारगाह की ओर रुख किया। 

तय वक्त पर अपने आसपास की मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। उलेमाओं ने रमजान की फजीलत और ईद की नेमत पर नूरानी तकरीर पेश की। एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।

अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण : अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने आदमपुर, रामनगर, सिगरा, भेलूपुर, कैंट थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। 

नवरात्र के श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिरों का निरीक्षण किया और ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी ने सारनाथ एवं लोहता सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। कहा कि अफवाह और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

कब्रगाहों पर लगाई हाजिरी
ईद की नमाज के बाद नमाजी कब्रिस्तानों में पहुंचे और अपने बुजुर्गों की कब्रों पर हाजिरी लगाकर फातिहा पढ़ी। उन्होंने अपने परिजनों की कब्रों के अलावा हजरत बाबा लाटशाही, चंदन शहीद, हजरत याकूब शहीद, बहादुर शहीद और सरदार शाह की दरगाहों पर भी हाजिरी लगाई।

इन्होंने पढ़ाई नमाज
मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने हकीम सलामत अली ईदगाह, पीतरकुंडा; मौलाना आखिर नोमानी ने जामा मस्जिद, ज्ञानवापी; मौलाना जियाउर्रहमान ने मस्जिद लाट सरैया; मौलाना जकीउल्लाह कादरी ने लंगड़े हाफिज मस्जिद, नई सड़क; मौलाना शमीम अहमद ने ईदगाह, काशी विद्यापीठ; मौलाना मोइनुद्दीन अहमद फारुकी ‘प्यारे मियां’ ने खानकाह शक्करतालाब; हाफिज नसीम अहमद बशीरी ने शाही मस्जिद ढाई कंगूरा; मौलाना हारुन ने मस्जिद नवाब टोंक, अर्दली बाजार में मौलाना हसीन अहमद हबीबी ने शाही मुगलिया मस्जिद, बादशाहबाग, सदर इमामबाड़े में मौलाना जफरुल तथा मौलाना शमशुद्दीन ने जामा मस्जिद, कम्मू खां, डिठोरी महाल में नमाज पढ़ाई। इसके अलावा मदनपुरा, शिवाला, जलालीपुरा, दोषीपुरा, लल्लापुरा, बजरडीहा, लोहता, कोटवा, रामनगर, मिल्कीपुर, पिंडारा में नमाज अदा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed