फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samar Singh: आकांक्षा दुबे और समर सिंह की कैसे और कहां हुई थी पहली मुलाकात, भोजपुरी गायक ने दिया जवाब

Sat, 15 Apr 2023 03:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Apr 2023 03:46 PM IST
विज्ञापन
Akanksha Dubey and Samar Singh meet for first time How and where Bhojpuri singer
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की डेथ मिस्ट्री सुलझने का नाम नहीं ले रही है, कि आखिर ये मामला हत्या का है या खुदकुशी का। प्रकरण में आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह बीते गुरुवार से पुलिस कस्टडी रिमांड पर है और उसका सहयोगी संजय जिला जेल में बंद है। पुलिस की पूछताछ में शुक्रवार को समर सिंह ने बताया कि उसकी और आकांक्षा की पहली मुलाकात जौनपुर में जनवरी 2021 में हुई थी। आकांक्षा ने उसके साथ भोजपुरी म्यूजिक एलबम में काम करने की इच्छा जताई तो वह तैयार हो गया। दोनों ने तकरीबन 23 म्यूजिक एलबम में साथ काम किया। समर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और आकांक्षा लगभग 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब रहे। बीते तीन-चार महीने से दोनों एक दूसरे से दूर हो गए थे। इसके बाद कामकाज के सिलसिले में ही औपचारिक बातचीत होती थी। समर सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है। 

Akanksha Dubey and Samar Singh meet for first time How and where Bhojpuri singer
भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र बरदहां गांव की रहने वाली आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज है।

ये भी पढ़ें: 'तुम्हें गोली मारकर शव के 40 टुकड़े करेंगे', युवती की शादी तय होने से नाराज युवक ने भेजा वीडियो
Akanksha Dubey and Samar Singh meet for first time How and where Bhojpuri singer
समर सिंह की अदालत में पेशी - फोटो : अमर उजाला

समर बीते गुरुवार से पुलिस कस्टडी रिमांड पर है और संजय जिला जेल में है। पूछताछ के दूसरे दिन समर ने कहा कि आकांक्षा एक महत्वाकांक्षी युवती थी। तेजी से भोजपुरी इंडस्ट्री में छा जाना चाहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akanksha Dubey and Samar Singh meet for first time How and where Bhojpuri singer
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा से लेनदेन और बकाया के विवाद के सवाल पर समर ने कहा कि जो भी काम उन्होंने हमारे साथ किया, उसका समय से भुगतान कर दिया गया था। एकाध-दो बेहद छोटे भुगतान बाकी थे और उनका भुगतान भी नियमानुसार हो जाता। 
ये भी पढ़ें: वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने भी खोले पत्ते, मेयर पद के लिए ओपी सिंह प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
Akanksha Dubey and Samar Singh meet for first time How and where Bhojpuri singer
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

समर सिंह ने पुलिस से कहा कि उसकी ओर से मानसिक या मौखिक रूप से कभी कोई ऐसी बात नहीं की गई, जिससे कि आकांक्षा को ठेस पहुंचती। फिलहाल, समर सिंह से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसे 17 अप्रैल की शाम जिला जेल में दाखिल किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed