सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banarasgiri 5.0 will showcase Kashi pink meenakari and will also showcase GI products in varanasi

Vararanasi News: बनारसगिरी 5.0 में दिखेगी काशी की गुलाबी मीनाकारी, जीआई उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 10 Mar 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बनारसगिरी 5.0 में काशी की गुलाबी मीनाकारी दिखेगी। दो दिवसीय एक्सपो में देशी फूड स्टॉल पर काशी का स्वाद मिलेगा। वहीं प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। 

Banarasgiri 5.0 will showcase Kashi pink meenakari and will also showcase GI products in varanasi
मीनाकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

काशी की पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनारसगिरी 5.0 का दो दिवसीय आयोजन 14-15 मार्च को किया जाएगा। इस आयोजन में काशी की प्रसिद्ध मीनाकारी कला सहित विभिन्न जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन छावनी बोर्ड और स्मार्ट सिटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

Trending Videos


प्लानर निलेश चौधरी ने बताया कि शहर के कारीगरों और शिल्पकारों को अपनी कला और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। एक्सपो में बनारसी साड़ी, मीनाकारी आभूषण, हस्तशिल्प, लकड़ी और धातु की कलाकृतियों समेत कई पारंपरिक जीआई उत्पादों की स्टॉल लगाई जाएंगी। इससे स्थानीय कारीगरों को नया बाजार मिलेगा और काशी की पारंपरिक कला को व्यापक पहचान मिलेगी। एमएसएमई से जुड़ी कई इकाइयां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Kharmas 2026: नवरात्र में करें मंगल कार्य फिर 21 दिन पूर्ण विराम, थम जाएगी बैंज-बाजा व शहनाई की धुन

एक्सपो में आने वाले लोगों के लिए देशी फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यहां काशी के पारंपरिक व्यंजन और प्रसिद्ध पकवानों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। आयोजन को रोचक बनाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इसमें काशी के इतिहास, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों से शहर के विकास, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार जनता की भागीदारी से शहर के विकास से जुड़े कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। छावनी बोर्ड और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि बनारसगिरी 5.0 का उद्देश्य काशी की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक शिल्प को एक मंच प्रदान करना है।

मुख्य आकर्षण

  • काशी की प्रसिद्ध मीनाकारी कला की प्रदर्शनी
  • विभिन्न जीआई टैग उत्पादों की बिक्री
  • पारंपरिक व्यंजनों के देशी फूड स्टॉल
  • काशी विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
  • विजेताओं को सम्मान
  • शहर के विकास के लिए जन सुझाव अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed