सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Statistics of deaths due to debt, love affairs and drug abuse in Varanasi over two years

चौंकाने वाला रिपोर्ट: 19 प्रेम-प्रसंग, 61 कर्ज में डूबे, सात ने नशे में व पांच ने वीडियो कॉल के बाद लगाया फंदा

रवि प्रकाश सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 10 Mar 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में 19 प्रेम-प्रसंग, 61 कर्ज में डूबे और सात ने नशे में वहीं पांच ने वीडियो कॉल के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। दो साल में 122 की शराब पीकर हादसे में मौत हुई, जबकि 11 लोगों ने जान देने से पहले सुसाइड नोट लिखा। 
 

Statistics of deaths due to debt, love affairs and drug abuse in Varanasi over two years
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में बीते दो साल में कर्ज, प्रेम-प्रसंग और नशे के कारण हुई मौतों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पुलिस विवेचना और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दो साल में कुल 209 मौतें दर्ज की गईं। इनमें सबसे अधिक 61 लोगों ने कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या की। 20 से 30 वर्ष के आयु वर्ग में 19 युवक-युवतियों ने प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवादों के चलते जान दी, जबकि 7 लोगों ने विवाद के बाद शराब के नशे में फंदे से लटक कर आत्महत्या की। वहीं, 122 लोगों की मौत शराब पीकर वाहन चलाने के दौरान हुए सड़क हादसों में हुई।

Trending Videos


जांच में सामने आया कि शहरी इलाकों में निजी नौकरी करने वाले और छोटे कारोबारी, जो उधारी या मंदी से जूझ रहे थे, उन्होंने यह आत्मघाती कदम अधिक उठाया। ग्रामीण क्षेत्रों में कर्ज और पारिवारिक कलह प्रमुख कारण रहे। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सामाजिक दबाव, पारिवारिक असहमति और वैवाहिक विवाद ''ट्रिगर प्वाइंट'' साबित हुए। 20-30 वर्ष के युवाओं में प्रेम-प्रसंग के साथ-साथ रोजगार और करियर की चिंता भी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: भदोही में पुलिस मुठभेड़, लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

कुल 209 मामलों में अधिकतर मामले शहरी क्षेत्रों के थे, जिनमें दूसरे शहरों व प्रदेशों से आकर रह रहे लोग भी शामिल थे। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ागांव, चौबेपुर और रामनगर-डाफी इलाके प्रमुख रहे। पिछले दो वर्षों में 5 ऐसे मामले भी आए, जिनमें विवाद के बाद वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या की गई। कुछ मामलों में घटना से पहले वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

  • केस 1: शिवपुर थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को काजल राय ने मोबाइल स्टेटस लगाने के बाद आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में पति पर बेवफाई और दहेज प्रताड़ना के आरोप थे। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
  • केस 2: लोहता थाना क्षेत्र में राहुल मिश्रा ने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की। उसने एक लाइव वीडियो बनाकर पत्नी, सास और एक अन्य युवक को जिम्मेदार ठहराया।
  • केस 3: गाजीपुर निवासी राकेश यादव (28) ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी से विवाद के बाद सारनाथ क्षेत्र में एक प्लॉट के टिनशेड से पत्नी को वीडियो कॉल किया और फंदे से झूल गया।
  • केस 4: पांडेयपुर-लालपुर निवासी अल्ताफ खान (चालक) ने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया और मोबाइल को रिकॉर्डिंग मोड पर रखकर आत्महत्या कर ली।
  • केस 5: पिछले साल 4 दिसंबर को दशाश्वमेध निवासी एक कारोबारी ने 1 करोड़ रुपये के कर्ज और लॉकडाउन के घाटे से परेशान होकर गंगा में कूदकर जान दे दी।
  • केस 6: टकटकपुर इलाके में बैटरी कारोबारी राजन कुमार सिंह ने हाथ की नस काटकर जान दे दी। वे लंबे समय से व्यापार में घाटे और कर्ज से परेशान थे।

अधिकारी बोले
20 से 30 वर्ष की उम्र में भावनात्मक उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है। सोशल मीडिया, रिलेशनशिप तनाव और करियर की अनिश्चितता मिलकर युवाओं में मानसिक दबाव बढ़ा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति में अचानक चुप्पी, निराशा, बार-बार असफलता की बात करना, नशे की मात्रा बढ़ाना या ‘सब खत्म कर देने’ जैसे संकेत दिखें तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।  -डॉ. अजय कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी मानसिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed