{"_id":"69206ced1614d303be0393e6","slug":"bjp-forms-bla-at-all-booths-in-varanasi-for-sir-congress-zero-in-varanasi-2025-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बूथ बिसात: भाजपा की पूरी फाइल, कांग्रेस का 'जीरो' प्रोफाइल; वाराणसी में 3049 बूथ, भाजपा ने सभी पर बनाए बीएलए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ बिसात: भाजपा की पूरी फाइल, कांग्रेस का 'जीरो' प्रोफाइल; वाराणसी में 3049 बूथ, भाजपा ने सभी पर बनाए बीएलए
राहुल दुबे, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:20 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में 3049 बूथ हैं। भाजपा ने सभी बूथों पर बीएलए बनाए। जबकि बसपा के ढाई हजार और सपा के भी एक हजार से अधिक बूथ खाली हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम 4 नवंबर से शुरू हुआ और अब 15 दिन से अधिक हो गए हैं। भाजपा ने सभी 3049 बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बनाकर उसकी सूची निर्वाचन कार्यालय में जमा करा दी है। बाकी राजनीतिक दल इस मामले में बेपरवाह बने हुए हैं। कांग्रेस, अपनादल एस समेत अन्य कई दल तो इस मामले में जीरो हैं। बसपा के ढाई हजार से अधिक बूथ खाली हैं तो सपा के भी एक हजार से अधिक पर कोई नहीं है।
Trending Videos
जिले की आठ विधानसभा में 3049 बूथ हैं। 4 नवंबर से घर-घर जाकर बीएलओ एसआईआर के लिए गणना फॉर्म बांट रहे हैं। जिला निर्वाचन विभाग के अफसरों ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर बीएलए की सूची मांगी थी। हाल यह है कि भाजपा को छोड़कर कोई भी दल सूची नहीं दे सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह हाल तब है जब विधानसभा चुनाव 2027 में बीएलए अहम भूमिका निभाने वाले हैं। सपा ने पिंडरा, अजगरा और सेवापुरी में सभी बीएलए नियुक्त कर दिए हैं। बसपा वाराणसी दक्षिणी में एक भी बीएलए नियुक्त नहीं कर पाई है। सपा ने रोहनिया में एक भी बीएलए नियुक्त नहीं किया है।
कांग्रेस, अपना दल (सोनेलाल) समेत पांच दल का एक भी बीएलए नहीं
कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अपना दल (सोनेलाल), सीपीआई-एम और नेशनल पीपुल्स पार्टी बूथ लेवल एजेंट नामित करने में सबसे फिसड्डी हैं। इन दलों ने 3049 बूथों में से किसी भी बूथ पर बीएलए नामित नहीं किया है। जबकि निर्वाचन आयोग की ओर से दलों को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है।
बूथ प्रबंधन में बीएलए की होती है मुख्य भूमिका
बीएचयू के राजनीति विभाग के प्रोफेसर टीपी सिंह बताते हैं कि बूथ प्रबंधन में बीएलए की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इन्हें हर राजनीतिक दलों की ओर से बूथ स्तर पर एजेंट के रूप में नामित किया जाता है। एसआईआर में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। गणना फॉर्म मिला या नहीं, भरा या नहीं, या बीएलओ किसी का नाम तो नहीं काट रहे हैं या बीएलओ मनमानी कर रहे हैं तो उनकी शिकायत करना समेत मतदान के दिन बूथ पर पूरा दिन रहकर गतिविधियां देखते हैं। राजनीतिक दल की ओर से अपनी शिकायत या विरोध भी दर्ज कराते हैं।
बूथ प्रबंधन में बीएलए की होती है मुख्य भूमिका
बीएचयू के राजनीति विभाग के प्रोफेसर टीपी सिंह बताते हैं कि बूथ प्रबंधन में बीएलए की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इन्हें हर राजनीतिक दलों की ओर से बूथ स्तर पर एजेंट के रूप में नामित किया जाता है। एसआईआर में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। गणना फॉर्म मिला या नहीं, भरा या नहीं, या बीएलओ किसी का नाम तो नहीं काट रहे हैं या बीएलओ मनमानी कर रहे हैं तो उनकी शिकायत करना समेत मतदान के दिन बूथ पर पूरा दिन रहकर गतिविधियां देखते हैं। राजनीतिक दल की ओर से अपनी शिकायत या विरोध भी दर्ज कराते हैं।
| क्षेत्र | बूथ संख्या | सपा | भाजपा | बसपा | कांग्रेस |
| पिंडरा | 389 | 389 | 389 | 229 | 00 |
| अजगरा | 380 | 380 | 380 | 46 | 00 |
| शिवपुर | 367 | 367 | 367 | 81 | 00 |
| रोहनिया | 397 | 00 | 397 | 32 | 00 |
| वाराणसी नार्थ | 406 | 185 | 406 | 13 | 00 |
| वाराणसी साउथ | 328 | 105 | 328 | 00 | 00 |
| वाराणसी कैंट | 412 | 163 | 412 | 10 | 00 |
| सेवापुरी | 370 | 370 | 370 | 20 | 00 |
| योग | 3049 | 1959 | 3049 | 431 | 00 |