सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozers raze 19 structures in Dalmandi road widening target set for completion by end of July in varanasi

Varanasi News: डालमंडी में 19 भवनों पर चला बुलडोजर, जुलाई अंत तक सड़क चौड़ीकरण पूरा करने का लक्ष्य

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 11 Jun 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: डालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत बृहस्पतिवार को मकानों को ध्वस्त किया गया। अब तक कुल 132 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है।

Bulldozers raze 19 structures in Dalmandi road widening target set for completion by end of July in varanasi
दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी शहर की बहुप्रतीक्षित डालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत गुरुवार को भी ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। प्रशासन ने कुल 19 भवनों पर कार्रवाई की, जिनमें 12 नए पंजीकृत भवन और सात पुराने जर्जर भवन शामिल हैं। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी और पोकलेन मशीनों से भवनों को ध्वस्त किया गया।



परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि अब तक कुल 132 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। प्रभावित भवन स्वामियों को 56 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान को तेज गति देने के लिए मौके पर करीब 100 मजदूर, छह जेसीबी मशीनें और एक पोकलेन मशीन लगातार कार्य कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; ध्यान दें: 60 दिन तक रात में राजघाट पुल पर नहीं होगी वाहनों की आवाजाही, 14 जून से 13 अगस्त तक चलेगा काम

के.के. सिंह ने बताया कि जुलाई के अंत तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद अगले तीन महीनों के भीतर सड़क का पूर्ण निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद डालमंडी क्षेत्र में वर्षों पुरानी जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही काशी विश्वनाथ धाम, दशाश्वमेध घाट और आसपास के क्षेत्रों तक श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों का आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed