सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Business exceeds 800 crore rupees in Varanasi on Holi shopping continues Iranian weapons sell well

मार्केट: होली पर बनारस में 800 करोड़ के पार कारोबार, देर रात तक होती रही खरीदारी; खूब बिके ईरान के 'हथियार'

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 05 Mar 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi Market: होली के त्योहार को लेकर बच्चों के लिए डोरेमोन, स्पाइडरमैन और पबजी थीम वाली गन पिचकारियों के साथ-साथ प्रेशर टैंक वाली पिचकारियां भी खूब बिकी। इसके साथ ही रंगों और अबीर की भी काफी खरीदारी हुई।

Business exceeds 800 crore rupees in Varanasi on Holi shopping continues Iranian weapons sell well
रंगों और पिचकारी की जमकर हुई बिक्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: होली के लिए काशी के बाजारों में चहल-पहल है। रंगों के माहौल में काशी पूरी तरह रंग चुकी है। इस बार बाजार में इस्राइल की मिसाइल वाली पिचकारी और ईरान के हथियारों जैसी दिखने वाली पिचकारियों की धूम है। चांदपुर के दुकानदार संजय पटेल बताते हैं कि इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है। 

Trending Videos


हथियारों जैसे दिखने वाले पिचकारी को दुकानदार इस्राइल, ईरान और सऊदी के नाम पर बेच रहे हैं। मजे की बात यह है कि लोग इसे चाव से खरीद रहे हैं। दरअसल, इन पिचकारियों के रंग फेंकने की क्षमता 15 मीटर तक है, इस कारण दुकानदार इसे हथियारों से जोड़कर बेच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आधुनिक तकनीक वाली इन पिचकारियों के साथ-साथ राजनीतिक रंग भी बाजार पर चढ़ा हुआ है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ममता बनर्जी के चेहरे वाले मुखौटों के अलावा राजनीतिक प्रतीकों जैसे कमल और साइकिल वाली पिचकारियों की भी खूब खरीदारी हो रही है। मुखौटों की कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 200 रुपये के बीच है। कारोबारी संगठनों के अनुसार, होली पर रंग, गुलाल, पिचकारी समेत खान-पान की दुकानों से 800 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। 

400 से पांच हजार से बिक रही गुझिया: होली के लिए बाजार में हर वैराइटी की गुझिया उपलब्ध है। चेतगंज, ठठेरी बाजार, मैदागिन, अर्दली बाजार समेत कई जगहों पर दुकानें सजी हुई हैं। दुकानदार शुभम यादव बताते हैं कि इनकी कीमत 400 रुपये प्रति किग्रा से लेकर पांच हजार रुपये प्रति किलो बिक रही है। इनकी खरीदारी के लिए ग्राहकों की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ रही है। कई दुकानदार अपने पुराने ग्राहकों को हाेम डिलीवरी भी दे रहे हैं।

दोपहर होते ही स्टॉक खत्म
दालमंडी, हड़हा सराय, चौक, मैदागिन, नई सड़क, गोदौलिया, लहुराबीर, अर्दली बाजार समेत कई जगहों पर रंग, अबीर और गुलाल की दुकानों पर देर रात तक खरीदारी होती रही। स्थिति यह रही कि कई दुकानदारों के पास दोपहर होते-होते ही कई पिचकारियों के स्टॉक तक खत्म हो चुके थे। बाजार में ठंडई फ्लेवर वाला गुलाल, चंदन की खुशबू वाला अबीर और नियॉन हर्बल रंग युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed