फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of burning child private part Team investigating transpired kitchen over two minutes scanning CCTV

बच्चे के निजी अंग को जलाने का मामला: किचन में दो मिनट तक क्या हुआ, जांच में जुटी टीम; सीसीटीवी खंगाल रही

Mon, 27 Jul 2026 01:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Jul 2026 01:41 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के सेरेन सानी प्ले स्कूल में नर्सरी छात्र के साथ कथित मारपीट और निजी अंग दागने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लेकर फुटेज खंगाली जा रही है। बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। शिक्षिका, प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
Case of burning child private part Team investigating transpired kitchen over two minutes scanning CCTV
लालपुर-पांडेयपुर थाना पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के काशी इनक्लेव स्थित सेरेन सानी प्ले स्कूल में पांच वर्षीय नर्सरी के छात्र के साथ कथित मारपीट और उसके निजी अंग को गर्म वस्तु से दागने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस स्कूल का सीसीटीवी डीवीआर और फुटेज अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच कर रही है। साथ ही स्कूल के किचन का भी निरीक्षण किया गया है, जहां बच्चे को करीब दो मिनट तक ले जाए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मामला अकथा पहड़िया निवासी एक अधिवक्ता के पांच वर्षीय बेटे से जुड़ा है, जो काशी इनक्लेव स्थित सेरेन सानी प्ले स्कूल में नर्सरी का छात्र है। बच्चे के पिता ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर देकर शिक्षिका प्रीति कुशवाहा, स्कूल की प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की रही जांच

तहरीर के अनुसार, 24 जुलाई को बच्चे ने कक्षा के दौरान बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन शिक्षिका ने उसे जाने नहीं दिया। आरोप है कि अनुमति नहीं मिलने के कारण बच्चे की पैंट में ही पेशाब हो गया। इसके बाद शिक्षिका उसे एक कमरे में ले गईं और गैस लाइटर से चाकू गर्म कर उसके निजी अंग को दाग दिया।

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने स्कूल परिसर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान स्कूल के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त किया गया, ताकि घटना की वास्तविकता का पता लगाया जा सके। पुलिस ने उस किचन का भी निरीक्षण किया, जहां बच्चे के कुछ देर तक रहने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें: शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा प्ले ग्रुप के छात्र का निजी अंग, पैंट में पेशाब करने की सजा; तीन पर FIR

स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि संबंधित शिक्षिका का व्यवहार सामान्य माना जाता था। ऐसे में उन पर लगे गंभीर आरोपों से सभी हैरान हैं। उधर, थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। रविवार को स्कूल बंद होने के कारण संबंधित लोगों से पूछताछ नहीं हो सकी। सोमवार को स्कूल स्टाफ से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed