सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corporation raised Rs 50 crore from market through SEBI for two development works

Varanasi News: निगम ने दो विकास कार्य के लिए सेबी के जरिये बाजार से जुटाए 50 करोड़, शहर को होगा बड़ा फायदा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: इस धनराशि से शहरी क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे लोगों को बड़ा फायदा होगा। सबसे कम सालाना ब्याज दर पर बोली लगाने वाली कंपनी को यह बॉन्ड आवंटित किया गया है।

Corporation raised Rs 50 crore from market through SEBI for two development works
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सेबी के माध्यम से नगर निगम वाराणसी ने बाजार से 50 करोड़ रुपये की धनराशि म्युनिसिपल बॉन्ड से जुटाई है। इनसे दो विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सेबी के नियमानुसार बॉन्ड के पुराने क्रेडिट को अदा करने पर नई धनराशि मिलेगी। इसके लिए नगर निगम ने कार्य को समय से पूरा कराने पर जोर दिया है ताकि आगामी वर्षों में 50 करोड़ रुपये चुकाकर 100 करोड़ रुपये जुटाए जा सकें।

Trending Videos


सिगरा स्टेडियम के पास होटल और लहुराबीर में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के लिए म्युनिसिपल बॉन्ड से 50 करोड़ रुपये मिले हैं। बॉन्ड से न सिर्फ शहर के लोगों को बड़ा फायदा होगा बल्कि यहां आने वाले सैलानियों के लिए भी काफी राहत मिलेगी। सबसे कम 8.01 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर बोली लगाने वाली कंपनी को यह बॉन्ड आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार प्रदेश में सबसे कम ब्याज दर वाले बॉन्ड जारी करने वाला वाराणसी नगर निगम बना है। इन चार कंपनियों ने 50 करोड़ रुपये दिए हैं, जो नगर निगम को मिल चुके हैं। इसका फायदा बनारस के लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी मिलेगा। दरअसल, बॉन्ड प्राइवेट कंपनियों की ओर से फंड रेज करने की व्यवस्था है, लेकिन अब म्युनिसिपल बॉन्ड शहरी स्थानीय निकायों की ओर से जारी किया जा रहा है। यह एक तरह का साख पत्र है, जिसके जरिये आम जनता या संस्थाओं से पैसा जुटाया जाता है।

जनता का निजी कंपनियों के बजाय सरकारी तंत्र पर भरोसा अधिक : बॉन्ड में निवेश की भी समय सीमा होती है। कहीं 5 वर्ष, कहीं 8 वर्ष, कहीं 10 या 15 वर्ष। इतनी समय अवधि के लिए बॉन्ड लिया जाता है और इस अवधि में ब्याज भी मिलता है। जनता निजी कंपनियों के अपेक्षा सरकारी बॉन्ड में निवेश करना बेहतर समझती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed