फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminal injured fleeing after firing police in encounter hatched murder plot in ballia arrested

यूपी में तड़तड़ाईं गोलियां: पुलिस पर फायर कर भाग रहा बदमाश घायल, पिता के कहने पर हत्या की रची थी साजिश; अरेस्ट

Mon, 20 Jul 2026 11:29 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Jul 2026 11:29 AM IST
सार

Ballia News: जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में हत्या का वांछित आरोपी सौरभ उपाध्याय पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। पुलिस के अनुसार फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने पुराने मुकदमे के गवाह की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
Criminal injured fleeing after firing police in encounter hatched murder plot in ballia arrested
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Encounter News: बलिया के गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के एक वांछित आरोपी को बीती देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी रतसड़ में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन




अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गड़वार थाना पुलिस रविवार देर रात रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी रतसड़-नूरपुर मार्ग पर एक पुलिया के पास मौजूद है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी सौरभ उपाध्याय (27) निवासी असनवार पंडितपुरा, थाना गड़वार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सौरभ के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी रतसड़ भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता देवेंद्र उपाध्याय के कहने पर पुराने मुकदमे के गवाह विनोद उपाध्याय की हत्या की साजिश रची थी। उसने यह वारदात अपने साथियों गोविंद चौहान, अरुण राजभर, सोनू चौहान और सूरज चौहान के साथ मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed