सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CUET PG 35 Courses in Arts 20 in Theology 7 in Music for PG Studies at BHU

CUET PG: बीएचयू से पीजी करने के लिए कला में 35, धर्म में 20 और म्यूजिक में सात कोर्स; जानें अपडेट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 21 May 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बीएचयू में 150 पीजी कोर्स में दाखिले होंगे, जिनमें सबसे अधिक 35 कोर्स कला संकाय में हैं। दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपये तथा एससी-एसटी के लिए 150 रुपये तय किया गया है। विश्वविद्यालय ने हेल्प डेस्क भी शुरू की है और छात्रों को लैपटॉप से आवेदन करने की सलाह दी है।

CUET PG 35 Courses in Arts 20 in Theology 7 in Music for PG Studies at BHU
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीएचयू के 150 पीजी कोर्स में दाखिला होगा। इसमें सबसे ज्यादा कला संकाय में 35 कोर्स होंगे। इसके बाद संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय और विज्ञान संस्थान के 20-20 कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। कृषि विज्ञान संस्थान में 18, सामाजिक विज्ञान संकाय में 17 और शिक्षा संकाय में 15 कोर्स होंगे। 

Trending Videos


संगीत एवं मंच कला संकाय में सात, दृश्य कला संकाय में पांच, विवि संकाय और पर्यावरण संस्थान में 4-4, मेडिकल साइंस और कॉमर्स में 2-2 और एक मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश मिलेगा। बीएचयू ने पीजी दाखिले के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित कर दिया है। admission.help@bhu.in पर क्लिक कर प्रवेश के नियमों से जुड़ी जानकारियां ली जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू की ओर से जारी कंबाइंड एलॉटमेंट प्रोग्राम के तहत सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी को रजिस्ट्रेशन के लिए 300 रुपये और एससी-एसटी विद्यार्थियों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए जरूरी बातें...

  • केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से अपील की गई है कि रजिस्ट्रेशन का कार्य लैपटॉप से ही करें, मोबाइल से नहीं। 
  • जो भी डाॅक्यूमेंट देखने और पढ़ने में स्पष्ट नहीं हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड न किया जाए।  
  • किसी भी तरह के कैटेगरी सर्टिफिकेट एक जनवरी 2026 के बाद केंद्र सरकार की ओर से जारी किया गया होना चाहिए।
  • यदि सभी सेमेस्टर की मार्कशीट नहीं मिली है तो जितनी है उतनी ही अपलोड करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed