सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyber fraudster posed as British businessman and swindled ₹10 lakh under pretext of sending gift in varanasi

Cyber Crime: साइबर ठगों ने ब्रिटेन का कारोबारी बताकर उपहार के नाम पर ठगे 10 लाख, व्हाट्सएप से किया संपर्क

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Mar 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में साइबर ठगों ने ब्रिटेन का कारोबारी बताकर उपहार के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। मामले में पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
 

Cyber fraudster posed as British businessman and swindled ₹10 lakh under pretext of sending gift in varanasi
ठगी की वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ब्रिटेन का कारोबारी बनकर उपहार भेजने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने युवती से 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Trending Videos


ये है पूरा मामला
महमूरगंज सूर्यबाग निवासी शताब्दी जोशी ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक युवक ने संपर्क किया और खुद को ब्रिटेन में रहने वाले एक व्यवसायी के रूप में पेश किया। कुछ दिनों की बातचीत के दौरान उसने कहा कि उसने ब्रिटेन से उपहार भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद मुझे कस्टम विभाग के अधिकारी होने का दावा करने वाले लोगों के कॉल आए, जिसमें कहा गया कि मेरे लिए भेजा गया कूरियर रोक लिया गया है। बाद में उसी व्यक्ति ने मुझे बताया कि वह इंडिया आ रहा है, लेकिन आने के बाद उसे इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने कथित तौर पर हिरासत में ले लिया और फिर से मुझसे इस मामले को सुलझाने के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: भोला समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 82 दिन में दाखिल हुआ आरोपपत्र, इन शहरों के भी आरोपी शामिल

इन झूठी और धोखाधड़ी वाली कहानियों का इस्तेमाल करके आरोपियों ने बार-बार मुझे पैसे ट्रांसफर करने के लिए उकसाया। इस तरह अलग-अलग बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 10,81,792 रुपये की धोखाधड़ी की गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed