सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Darshan of Maa Shringar Gauri in Kashi Devotees Arrive Once Year Grand Aarti and Chanting Security

काशी में मां श्रृंगार गौरी का दर्शन: साल भर में एक बार आते हैं हजारों भक्त, भव्य आरती-जयकारे; सुरक्षा दुरुस्त

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Mar 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और परंपराओं के संरक्षण का भी सशक्त उदाहरण बना। मां शृंगार गौरी के दर्शन को लेकर हजारों भक्त मंदिर में पहुंचे थे।

Darshan of Maa Shringar Gauri in Kashi Devotees Arrive Once Year Grand Aarti and Chanting Security
माता श्रृंगार गौरी की आराधना को पहुुंची बुजुर्ग महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिन माता श्रृंगार गौरी की आराधना के अवसर पर काशी में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पावन अवसर पर रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित माता श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोले गए। वर्षभर में केवल एक बार मिलने वाली इस विशेष अनुमति के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।

Trending Videos




सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। मैदागिन, चौक और गोदौलिया मार्गों पर लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। “हर-हर महादेव” और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर न्यायालय में नियमित पूजा के लिए पैरवी कर रही हिंदू पक्ष की चारों वादिनी महिलाएं भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ दर्शन-पूजन में शामिल हुईं। मैदागिन स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पीले और लाल परिधान में धर्म ध्वजा थामे शामिल हुईं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए विश्वनाथ धाम पहुंचे।

बही भक्ति की बयार

Darshan of Maa Shringar Gauri in Kashi Devotees Arrive Once Year Grand Aarti and Chanting Security
माता श्रृंगार गौरी की आराधना में भक्त रहे लीन। - फोटो : संवाद

महिलाएं हाथों में पूजन और श्रृंगार सामग्री लिए चैती और पचरा गीतों का सामूहिक गायन कर रही थीं, जिससे पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। परंपरागत लोकगीतों और भक्ति संगीत ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन की टीम लगातार निगरानी में जुटी रही। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान भी लागू किया गया था।

पूरे आयोजन के दौरान कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन किए। प्रशासनिक व्यवस्थाएं इतनी सुव्यवस्थित रहीं कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता श्रृंगार गौरी के दर्शन से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि हर वर्ष इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed