{"_id":"69c1a5068f906a68610cbd02","slug":"disabled-man-runs-50m-at-7th-bhu-paralympics-pulls-rope-in-just-20-seconds-varanasi-news-c-20-vns1056-1331785-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 7वें बीएचयू-पैरालंपिक में 50 मीटर दौड़े दिव्यांग, 20 सेकंड में ही खींच दी रस्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 7वें बीएचयू-पैरालंपिक में 50 मीटर दौड़े दिव्यांग, 20 सेकंड में ही खींच दी रस्सी
विज्ञापन
बीएचयू में 7वें बीएचयू पैरालंपिक खेल 2026 का उद्घाटन किया गया। इस दाैरान खिलाड़ियों ने रस्साकसी
विज्ञापन
बीएचयू में सोमवार को 7वें पैरालंपिक खेल के पहले दिन दौड़ में आर्थो ग्रुप के प्रसून यादव और महिला वर्ग में पिंकी कुमारी को जीत मिली। 50 मीटर स्प्रिंट यानी कि दौड़ में इन्होंने पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर दिव्यांगों ने 20 सेकंड में ही रस्सी खींचकर विरोधी टीम को पटखनी दे दी। उद्घाटन के बाद एंफीथियेटर ग्राउंड पर आर्थो और हियरिंग श्रेणी की कई प्रतियोगिताओं में दिव्यांग छात्र और छात्राओं ने अद्भुत साहस दिखाया।
50 मीटर स्प्रिंट में आर्थो ग्रुप के पुरुष वर्ग से अभिषेक यादव दूसरे और शिवम गौतम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में ममता सिंह चौहान दूसरे और सजना कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान क्रिकेट, शतरंज, रस्साकशी और दौड़ जैसे खेलों में दिव्यांग छात्राएं किसी के मुकाबले कमतर नहीं रहीं। 20 सेकंड तक चली रस्साकशी ने लोगों का खूब रोमांचित किया। अब मंगलवार को सुबह 7:30 बजे से खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।
बनारस और पूर्वांचल में पैरा-स्पोर्ट्स को बढ़ावा
7वें पैरालंपिक का उद्घाटन सोमवार को शाम 4:30 बजे हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता प्रो. राजीव रंजन और अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटर और हालिया गोल्ड जीत चुकीं सुमेधा पाठक ने शिरकत की। अध्यक्षता और स्वागत भाषण यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के महासचिव प्रो. एके नेमा ने किया। प्रो. नेमा ने बताया कि इस खेल के तहत बनारस और पूर्वांचल में पैरा-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है। दिव्यांग छात्रों का सशक्तिकरण कर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक जीवंत मंच देना है। मंच संचालक डॉ. प्रमोद यादव रहे। बीएचयू पैरालंपिक के अध्यक्ष प्रो. मृत्युंजय मिश्रा, प्रो. ए गंगाधर, प्रो. सीमा तिवारी, प्रो. योगेंद्र पांडेय, डॉ. पीयूष माथुर सहित विवि कीड़ा परिषद के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप मौजूद रहे।
Trending Videos