सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dispute over Honking Wedding Guests Beat Shopkeeper Slam Him to Ground Dies During Treatment

UP: हॉर्न बजाने को लेकर विवाद, बारातियों ने दुकानदार को पीटा, सड़क पर उठाकर पटका; इलाज के दौरान मौत

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में विवाद और मारपीट के छह दिन बाद बुजुर्ग की माैत हो गई। इसकी खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों ने उन्हें गंभीर तरीके से मारा था।

Dispute over Honking Wedding Guests Beat Shopkeeper Slam Him to Ground Dies During Treatment
विनोद राय की फाइल फोटो और बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी विनोद राय (55) की मारपीट में घायल होने के छह दिन बाद मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Videos


बहादुरगंज चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र चंद्र दुबे ने बताया कि छह दिन पूर्व बहादुरगंज स्थित मां चंडी मैरिज हॉल में मऊ जनपद के कोपा से बारात आई थी। बाराती डीजे बजाते हुए जा रहे थे। इसी दौरान हॉर्न बजाने और रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बारातियों ने लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया, जिसमें रामविलास राय, मंगल राय, रामप्रवेश राय और विनोद राय घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घायलों में विनोद राय की हालत गंभीर होने पर उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। बड़े भाई सुरेश राय और छोटे भाई अनिल राय हैं। उनके एक पुत्र युवराज राय हैं। विनोद राय पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी ममता राय की एक वर्ष पूर्व कैंसर से मौत हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कासिमाबाद थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed