Varanasi News: गुड फ्राइडे के बाद ईस्टर की पूजा चर्चों में शनिवार की रात हुई। 40 दिन बाद चर्चों में घंटे बजे और प्रभु ईसा मसीह की ज्योति जलाई गई। साथ ही 48 घंटे से वीरान चर्च की बेदियों का शृंगार हुआ। मसीहियों ने बाइबिल पाठ और यीशु की स्तुति-गान किया। मसीह के जी उठने की खुशी मनाई। एक-दूसरे को ईस्टर की बधाई दी। केक काटे और मसीह का गान किया। रविवार को ईस्टर संडे मनाया जाएगा।
ईस्टर: यीशु के जी उठने की मनाई खुशियां, 40 दिन बाद बजे चर्च के घंटे, 45 मिनट बंद रहीं लाइटें; जली मसीह ज्योति
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:25 AM IST
सार
Easter 2026: वाराणसी के सभी चर्चों में पूरी रात पूजा हुई। प्रभु ईसा मसीह के जी उठने की खुशियां मनाई गई। 48 घंटे से वीरान रहे चर्च की बेदियों का विविध अनुष्ठान के साथ शृंगार किया गया। मसीहियों ने बाइबिल पाठ और यीशु की स्तुति-गान किया।
विज्ञापन