{"_id":"69d142dd2614505bbe01e7c0","slug":"emperor-vikramaditya-200-artists-stage-grand-leela-adorned-with-horses-chariots-and-elephants-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सम्राट विक्रमादित्य...200 कलाकारों ने घोड़े, रथ और हाथियों से सजाई भव्य लीला; 1.45 घंटे चला जीवंत इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सम्राट विक्रमादित्य...200 कलाकारों ने घोड़े, रथ और हाथियों से सजाई भव्य लीला; 1.45 घंटे चला जीवंत इतिहास
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:01 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में तीन दिवसीय महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य में महाकाल मंदिर की प्रतिकृति ने दर्शकों को मोह लिया। युद्ध के विहंगम दृश्यों ने न सिर्फ समां बांधा बल्कि लोगों को आकर्षित भी किया।
विज्ञापन
1 of 5
महानाट्य का हुआ सजीव चित्रण।
- फोटो : संवाद
Link Copied
Grand Epic Drama Samrat Vikramaditya: बरेका के सूर्य सरोवर मैदान में चल रहे तीन दिवसीय महानाट्य “सम्राट विक्रमादित्य” के दूसरे दिन ऐसा दृश्य बना, जिसने दर्शकों को इतिहास के स्वर्णिम काल में पहुंचा दिया। तीन भव्य मंचों पर एक साथ जीवंत हो रहे प्रसंग, दौड़ते घोड़े, गूंजते युद्ध दृश्य और महाकाल के दिव्य दर्शन हर पल रोमांच और आस्था से भरे नजर आए।
Trending Videos
2 of 5
रानी का अभिनय करती युवती।
- फोटो : संवाद
शनिवार को मंचन के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंग बाल्यकाल, राजतिलक, वीरता, न्यायप्रियता, सुशासन और विद्वानों के प्रति सम्मान को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि प्रभाव और तेज दृश्य परिवर्तन ने पूरे आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया। महानाट्य में 200 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। करीब 1 घंटा 45 मिनट तक चली इस प्रस्तुति ने सम्राट विक्रमादित्य के जनकल्याणकारी और आदर्श शासक के स्वरूप को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
भावपूर्ण मंचन के दाैरान कलाकार।
- फोटो : संवाद
मंच पर उज्जैन के महाकाल मंदिर की भव्य प्रतिकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने दर्शकों को बाबा महाकाल के दर्शन का अहसास कराया। वहीं, युद्ध के दृश्यों में मंच के सामने दौड़ते घोड़े, रथ, ऊंट और हाथियों ने पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आंखों के सामने ही युद्ध चल रहा हो और सम्राट विक्रमादित्य विजय प्राप्त कर रहे हों।
4 of 5
घोड़े पर बैठकर किया गया सजीव मंचन।
- फोटो : संवाद
मध्यप्रदेश के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां
सम्राट विक्रमादित्य के मंचन से पूर्व मंच पर मध्यप्रदेश के लोक कलाकारों द्वारा पूर्वरंग प्रस्तुतियों में 150 से अधिक कलाकारों ने मध्यप्रदेश के लोक नृत्य जैसे, मालवा की मटकी, निमाड़ का गणगौर, डिंडोरी का गुदुमबाजा, सागर का बरेदी और उज्जैन का डमरू प्रस्तुत किया। इसके पूर्व लोक कलाकारों ने लोक कला यात्रा के माध्यम से शहर में मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक वैभव को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
5 of 5
कलाकारों का किया गया स्वागत।
- फोटो : संवाद
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे मुख्य अतिथि: शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी अश्विनी त्यागी आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।