{"_id":"69c78e443c17cae72c0428a0","slug":"fit-india-carnival-wrestlers-showcased-their-prowess-in-yoga-sports-and-fitness-at-namo-ghat-varanasi-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fit India Carnival: नमो घाट पर योग, खेल और फिटनेस में पहलवानों ने दिखाया दमखम, आम नागरिकों ने भी लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fit India Carnival: नमो घाट पर योग, खेल और फिटनेस में पहलवानों ने दिखाया दमखम, आम नागरिकों ने भी लिया भाग
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: नमो घाट पर शनिवार की सुबह ‘फिट इंडिया कार्निवल’ का आयोजन किया गया। इस दौरान योग, खेल और फिटनेस में भारी संख्या में पहलवानों और आम नागरिकों ने दमखम दिखाया।
‘फिट इंडिया कार्निवल’ का आयोजन में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नमो घाट पर शनिवार को ‘फिट इंडिया कार्निवल’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहलवान, युवा, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और फिट जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
Trending Videos
सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में योग, व्यायाम और विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया और फिटनेस से जुड़े टिप्स भी साझा किए गए। वहीं शाम के सत्र में भी कार्यक्रम होगा। जहां सांस्कृतिक गतिविधियों और फिटनेस से जुड़े कार्यक्रम लोगों में उत्साह भर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नमो घाट की मनमोहक छटा के बीच आयोजित इस कार्निवल में शहर के कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए और फिट इंडिया अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक ज्ञानशंकुल सिंह ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।