सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Fee List Released New PG and PhD Batches 1500 for Placement Services 300 for ID Cards

IIT BHU: पीजी-पीएचडी के नए बैच की फीस लिस्ट जारी, प्लेसमेंट के 1500; आईकार्ड के 300 रुपये

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 04 May 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: सत्र 2026-27 के लिए आईआईटी बीएचयू ने पीएचडी, एमटेक और एम फार्मा की फीस जारी की। पीएचडी फीस 30 हजार से 1.16 लाख और एमटेक/एम फार्मा 30,100 से 65,100 रुपये तय हुई। एससी-एसटी को छूट मिलेगी। एडमिशन, सेमेस्टर व अन्य शुल्क अलग-अलग श्रेणियों में निर्धारित किए गए हैं।

IIT BHU Fee List Released New PG and PhD Batches 1500 for Placement Services 300 for ID Cards
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू ने सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी, एमटेक और एम फार्मा की फीस की लिस्ट जारी कर दी है। कुल छह कैटेगरी में फीस ली जाएगी। दाखिले के दिन ही प्लेसमेंट के 1500 रुपये, दीक्षांत के 500 रुपये, आईकार्ड के 300 रुपये सहित अन्य कार्यक्रम के लिए फीस एक ही बार में  जमा होगी।

Trending Videos


हर छह महीने पर फेस्ट के 150 रुपये, जिम के 1000 रुपये और मेडिकल के 300 रुपये सेमेस्टर फीस के साथ ही लिए जाएंगे। आईआईटी में सत्र 2026-27 में पीएचडी और पीजी कोर्स के लिए पार्ट टाइम और फुल टाइम दो भाग में फीस की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी करने के लिए 30 हजार से लेकर 1.16 लाख रुपये, वहीं एमटेक और एम फार्मा के लिए 30,100 रुपये से लेकर 65,100 रुपये चुकाने होंगे। इसमें एडमिशन, कॉशन मनी, एक सेमेस्टर की फीस और मेडिकल इंश्योरेंस जुड़ा   हुआ है। 

प्रोजेक्ट फेलो को 62,100 रुपये : एमटेक और एम फार्मा में फुल टाइम रजिस्ट्रेशन के तहत रेगुलर को 30,100 रुपये, एससी-एसटी को 19,800 रुपये, स्पॉन्सर्ड में 65100 रुपये देने होंगे। 

एससी-एसटी के लिए ट्यूशन फीस से छूट
पीएचडी में रेगुलर और प्रोजेक्ट से जुड़े छात्रों को 30600 रुपये, एससी व एसटी को 20300 रुपये, स्पॉन्सर्ड कैटेगरी को 65600 रुपये, एक्सटर्नल में 62400 रुपये, एग्जीक्यूटिव कैटेगरी में 1,16,900 रुपये और इंटरनल प्लेसमेंट 13900 रुपये फीस देनी होगी। एससी और एसटी छात्रों को ट्यूशन और हॉस्टल की फीस में छूट मिलेगी। सामान्य में रेगुलर छात्रों, प्रोजेक्ट फेलो और कैंपस के प्रोफेसर-कर्मचारियों की ट्यूशन फीस 10 हजार है। एग्जीक्यूटिव वर्ग को एक लाख रुपये, स्पॉन्सर्ड, एक्सटर्नल कैटेगरी को 45 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

पीएचडी और एमटेक-एमफार्मा की फीस 
एडमिशन के 200 रुपये, आई कार्ड के 300 रुपये, स्टूडेंट वेलफेयर फंड के 1000 रुपये, प्लेसमेंट फीस 1500 रुपये, पब्लिकेशन के 250 रुपये, दीक्षांत के 500 रुपये और थीसिस शुल्क के रूप में 1000 रुपये देने होंगे। इंस्टीट्यूट, हॉस्टल और लाइब्रेरी की कॉशन मनी के ताैर पर 9000 रुपये देने होंगे।

परीक्षा शुल्क 500 रुपये, रजिस्ट्रेशन के 200 रुपये, जिमखाना फीस 1000 रुपये, फेस्टिवल फीस 200 रुपये, मेडिकल फीस 300 रुपये, छात्र सुविधा सेवा के 250 रुपये, हॉस्टल बेड किराया 300 रुपया, पंखा, पानी और बिजली चार्ज 1200 रुपये है। इसके अलावा हॉस्टल डेवलपमेंट फंड 2250 रुपये और कैंपस सर्विसेज फीस 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed