सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inflation Gas cylinders available in Kashi after 25 days weight and rate urges people to ignore rumors

महंगाई: अब काशी में 25 दिनों बाद ही मिलेगा गैस सिलिंडर, जानिए वजन और रेट; अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Mar 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: एलपीजी वितरकों ने बनारस के लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक के दाैरान गैर सिलिंडर लोगों तक पहुंचाने को लेकर विमर्श किया गया। 

Inflation Gas cylinders available in Kashi after 25 days weight and rate urges people to ignore rumors
रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए वाराणसी में एलपीजी वितरकों ने एक बैठक की। बैठक में फील्ड ऑफिसर सतीश कुमार, एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल और विक्रेता देवांश मनीष चौबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending Videos


वितरक संघ ने बताया कि वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए अब 25 दिनों का अनिवार्य अंतराल रखा गया है। इसका अर्थ है कि उपभोक्ता अपनी अंतिम गैस डिलीवरी मिलने के 25 दिनों के बाद ही अगली रीफिल के लिए बुकिंग कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वितरक संघ के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अपील किया कि उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित नियमों के अनुसार ही अपनी बुकिंग कराएं।

बैठक में हुुई विभिन्न मसलों पर चर्चा

जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एलपीजी वितरक संघ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घरेलू बजट को प्रभावित करने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब वाराणसी के उपभोक्ताओं को इस सिलेंडर के लिए 916.50 रूपये के बजाय 976.50 रूपये चुकाने होंगे। 

सिलिंडर विक्रेता देवांश मनीष चौबे ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक वर्ग को भी तगड़ा झटका लगा है। सबसे अधिक बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर में देखी गई है, जिसकी कीमत 114.50 रूपये बढ़ गई है। 

अब व्यापारियों को एक रिफिल के लिए 2,065.50 रूपये खर्च करने होंगे, जो पहले 1,951.00 रूपये का था। इसके अलावा, 10 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर के दाम में भी 42.50 रूपये की वृद्धि हुई है, जिससे इसकी नई दर 697.00 रूपये हो गई है। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में 50 रूपये की बढ़ोतरी हुई थी।

वाराणसी में कितना बढ़ा रेट

वजन नया रेट पुराना रेट बढ़ोतरी 
14.2 किग्रा (घरेलू) 976.50 916.50 60.00
10 किग्रा 697.00 654.50 42.50
19 किग्रा (कमर्शियल)  2,065.50 1,951 114.50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed