फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ipl Pitch for bookies is ready in Kashi STF crime branch intelligence department active bookies on radar

IPL: काशी में सटोरियों की पिच तैयार..., STF, क्राइम ब्रांच के साथ ही खुफिया विभाग भी सक्रिय; रडार पर सट्टेबाज

Sun, 23 Mar 2025 12:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 12:31 PM IST
सार

आईपीएल में सट्टेबाजी को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई है। बैंक में नए अकाउंट्स से लेकर उसमें ट्रांजेक्शन पर निगरानी रखी जा रही है। 

विज्ञापन
Ipl Pitch for bookies is ready in Kashi STF crime branch intelligence department active bookies on radar
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल-18 सीजन का शनिवार को आगाज होने के साथ ही सटोरियों की पिच भी तैयार हो गई। सटोरियों ने मोबाइल पर आईडी, पासवर्ड और पॉइंट देकर सट्टेबाजी का खेल शुरू कराया है। मुंबई, नई दिल्ली, जयपुर और कोलकाता में बैठे सटोरियों ने शहर में अपने-अपने एजेंट बैठा दिए हैं। 

विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस, एसटीएफ, एलआईयू अन्य खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। जेल गए कुख्यात सटोरियों को रडार पर लिया गया है। महानगरों के बुकी के साथ ही शहर के सट्टेबाजों को चिह्नित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


काशी समेत पूर्वांचल में आईपीएल सट्टे का बड़ा अवैध कारोबार है। महानगर में बैठे बुकी के एजेंटों ने काशी समेत आसपास जिलों में अपना जाल फैला दिया है। युवाओं को सट्टे के इस धंधे में शामिल कराया है। शहर के शिवपुर क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में सट्टेबाजी का खेल शुरू हुआ है। शहर के अन्य क्षेत्रों के होटल, गेस्ट हाउस में भी सट्टेबाजी की सुगबुगाहट तेज हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मैच बुकी ने अपने एजेंटों को काम पर लगा दिया है। उधर, आईपीएल में सट्टेबाजी की गंध आते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं। गली, मोहल्ले और अपार्टमेंट समेत कॉलोनियों में अपने-अपने मुखबिर छोड़ रखे हैं। पूर्व में गिरफ्तार सट्टेबाजों की गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। 

बैंक खातों की भी बड़ी निगरानी, नए खातों की होगी जांच
सट्टेबाजी को लेकर सतर्क कमिश्नरेट पुलिस ने बैंक खातों की भी निगरानी बढ़ा दी है। आईपीएल के दौरान खुलने वाले नए खातों और उसमें ट्रांजेक्शन की छानबीन की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्राइवेट बैंकों के खातों की विशेष जांच होगी, क्योंकि यह आसानी से खुल जाते हैं।

पहले नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद, तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स
आईपीएल में इस बार सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे अधिक रेट है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस और तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स है। 

आईडी के जरिये हो रही है सट्टेबाजी
मैच बुकी एक आईडी देता है और उस आईडी में जितना चाहे उतना पॉइंट ले सकते हैं। इसके बाद मैच के हिसाब से पाॅइंट लगता है। बाद में उस पाॅइंट को बुकी के माध्यम से कैश कराया जाता है। बड़े बुकी ने अपने-अपने एजेंटों को एक हफ्ते का डेमो आईडी देकर लड़कों के बीच सट्टेबाजी के दांव पेच समझाए गए। 

वहीं, एक-एक एजेंट को 50-50 लाख तक के पाॅइंट और आईडी भी उपलब्ध कराए गए। सट्टे के खेल में कोड वर्ड का इस्तेमाल होता है। यानी किसी टीम को फेवरेट माना जाता है तो उस पर लगे दांव को लगाया कहते हैं। ऐसे में दूसरी टीम पर दांव लगाना हो तो उसे खाना कहते हैं।

बोले अधिकारी
सट्टेबाजी के आरोप में पूर्व में जेल गए आरोपियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। संबंधित थानों को उनकी सूची सौंपी गई है। एसओजी, सर्विलांस सेल समेत एलआईयू को भी सक्रिय किया गया है। भौतिक और तकनीकी रूप से सट्टेबाजों की गतिविधियों पर निगाह है। इस कृत्य में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, उनकी जगह जेल होगी। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed