{"_id":"617130309cc4c778b9353683","slug":"karwa-chauth-2021-fashion-desi-western-outfits-to-woo-husband-on-this-karva-chauth-varanasi-markets-shopping-going-on","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2021: करवाचौथ पर सजना को लुभाएंगे देसी वेस्टर्न आउटफिट, खरीदारी के लिए बनारस के बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karwa Chauth 2021: करवाचौथ पर सजना को लुभाएंगे देसी वेस्टर्न आउटफिट, खरीदारी के लिए बनारस के बाजारों में रौनक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2021: साड़ियों, लहंगों और ड्रेस के लिए शुरू हुई खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सजना की लंबी उम्र की कामना का सुहागिनों का प्रमुख पर्व करवाचौथ 24 अक्तूबर को है। इस दिन सुहागिनें सबसे अलग दिखना चाहती हैं। ऐसे में करवाचौथ के लिए खरीदारी पूरे शबाब पर है। वाराणसी शहर के छोटे बाजारों से लेकर बड़े बाजारों, शोरूम, बुटीक पर इन दिनों महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। कुछ महिलाएं पति के साथ तो कुछ अपनी सहेलियों व परिजनों के साथ खरीदारी के लिए बाजार आ रही हैं। बाजारों के अलावा शहर में कई शॉपिंग प्रदर्शनियां लगी हैं, जहां महिलाएं करवाचौथ के लिए गहने, साड़ी, दुपट्टे, सूट, गाउन और लहंगे की खरीदारी कर रहीं हैं।
करवाचौथ के लिए वजन में हल्की मगर प्योर कपड़े पर देसी हस्तकला के काम की साड़ियां मांग में हैं। रथयात्रा स्थित स्टोर संचालक गौरी धानुका ने बताया कि बनारसी फैब्रिक के साथ शिफॉन, जार्जट की साड़ियों की मांग है। करवाचौथ के लिए बाजारों में आई इन साड़ियों पर डोली, दुल्हन, हाथी, कथक, नृत्यांगना, देवी मां, राधा-कृष्ण व चांद की आकृति बनी हुई है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
2 of 5
करवा चौथ 2021: साड़ियों, लहंगों और ड्रेस की शुरू हुई खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर महिलाएं पारंपरिक परिधान तो पसंद करती ही हैं, लेकिन त्योहारों का ट्रेंड बदलने के साथ परिधानों में भी देसी के साथ वेस्टर्न का तड़का खूब पसंद किया जा रहा है। महिलाएं सिंपल सलवार सूट की जगह सिल्क फैब्रिक में अनारकली गाउन, धोती, पैंट्स के साथ डिजाइनर टॉप या लांग कुर्ती के साथ शरारा डिजाइन करा रही हैं। यहीं नहीं नव विवाहिताएं प्रिंटेड, इंब्रॉयडरी डिजाइन वाले टॉप के साथ लहंगा और स्कर्ट मैच करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
करवा चौथ 2021: साड़ियों, लहंगों और ड्रेस की शुरू हुई खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गुरुबाग स्थित साड़ी शोरूम संचालक वंदना बताती हैं कि साड़ियों में प्योर सिल्क साड़ी, क्रेप सिल्क, पेपर सिल्क के साथ शिफॉन, जयपुरी चुनरी प्रिंट, बंधेज व हल्के वजन वाली साड़ियां महिलाएं खरीद रहीं हैं।
4 of 5
करवा चौथ 2021: साड़ियों, लहंगों और ड्रेस की शुरू हुई खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला
ड्रेस डिजायनर वंदना मदान बताती हैं, कोरोना के बाद बाजार में ट्रेंड बदला है। पहले महिलाएं हर आयोजन के लिए नई ड्रेस लेती थीं, लेकिन अब एक ही ड्रेस को अलग-अलग मिस मैच कर अलग-अलग आयोजनों में पहन रहीं हैं। करवाचौथ, दीपावली और फिर शादियां सभी के लिए ड्रेस तैयार हो रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
karwa chauth 2021
- फोटो : istock
करवाचौथ के लिए जहां कई युवतियां व महिलाएं सेलिब्रिटी ड्रेस डिजाइन करवा रहीं हैं। वहीं पारंपरिक लुक के लिए बनारसी और सिल्क मैटेरियल से तैयार परिधान हमेशा की तरह पहली पसंद में शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।