{"_id":"6a0427fcb5abc942c50189ba","slug":"manoj-performed-last-rites-for-his-daughter-and-wife-in-varanasi-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बेटी और पत्नी का शव देख बिलख पड़ा मनोज, दोनों की अर्थी को दिया कंधा; थार की टक्कर से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बेटी और पत्नी का शव देख बिलख पड़ा मनोज, दोनों की अर्थी को दिया कंधा; थार की टक्कर से हुई थी मौत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 13 May 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी में थार की टक्कर से मां-बेटी की मौत हो गई थी। दोनों के शव को देखते ही पति मनोज बिलख पड़ा। उसने दोनों की अर्थी को कंधा दिया। हादसे के समय वह दुबई में था।
अंतिम संस्कार से पहले जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर गांव में मंगलवार को दुबई से पहुंचे पति मनोज कुमार ने चार साल की बेटी आराध्या और पत्नी सोनी राजभर के शव का अंतिम संस्कार किया। पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटी का शव बेनीपुर गांव पहुंचा तो परिजनों में हाहाकर मच गया। खुद मनोज ने बेटी-पत्नी का शव देखा तो बिलख पड़े।
Trending Videos
मनोज ने पत्नी सोनी के मांग में अंतिम बार सिंदूर लगाने के बाद दोनों की अर्थी को कंधा देकर हरिश्चंद्र घाट ले गया। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर में रविवार देर रात थार से कुचलकर बाइक सवार सोनी और आराध्या की मौत हो गई। जबकि देवर मनीष राजभर का उपचार बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। रिश्तेदारी में कार्यक्रम से बाइक से घर लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को जैसे ही एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा, घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। महिलाएं शव से लिपटकर मारकर रोने लगीं। सऊदी से पहुंचे मनोज ने पत्नी और बेटी का चेहरा देखा तो वह बेसुध हो गया। दोनों शवों से लिपटकर काफी देर तक रोते रहा।
ग्रामीणों और रिश्तेदारों की आंखें भी भर आईं। एहतियात के तौर पर तीन थानों की पुलिस तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए हरिश्चंद्र घाट ले जाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कराया गया।