फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Kamlesh speaks in Kashi not digging same pit repeatedly move towards developing villages

UP: काशी में बोले मंत्री कमलेश- एक ही गड्ढे को बार-बार न खोदें, विकसित गांव की ओर बढ़ें; विकास पर चर्चा

Fri, 17 Jul 2026 03:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Jul 2026 03:40 PM IST
सार

Varanasi News: केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि एक ही गड्ढे को बार-बार खोदने के बजाय विकसित गांवों की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना में ग्रामीण विकास के अगले 25 वर्षों का विजन शामिल किया गया है, जिससे आधारभूत सुविधाओं और समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
Minister Kamlesh speaks in Kashi not digging same pit repeatedly move towards developing villages
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि जी राम जी योजना में ग्रामीण विकास के अगले पच्चीस वर्षों के विकास को शामिल किया गया है। नरेगा योजना के तहत प्रतिवर्ष एक ही गड्ढे को बार-बार न खोदें बल्कि वर्तमान योजना से मजबूत विकसित पंचायत की तरफ बढ़ें। 

विज्ञापन


हमारा यह सामूहिक प्रयास हो कि समूहों के रोजगार को बाजार देने के लिए कार्य करें। लगातार सरस मेलों का आयोजन होना चाहिए। वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में 23 करोड़ बैंक खाते खोलने का काम किया है। 

विज्ञापन

15 साल पहले से अब तक काशी में अकल्पनीय, अतुलनीय, अविश्वसनीय कार्य हुए हैं। विश्वनाथ कॉरिडोर से काशी की दिशा बदल गई है। सड़कें, एयर कनेक्टिविटी भी उच्च स्तर की हुई हैं। आयुक्त ग्राम्य विकास जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि अब रोजगार के 100 दिन की गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इसके तहत बुनियादी रोजगार को भी इसमें शामिल किया गया है। 

संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास रोहिणी आर ने कहा कि इसमें यह प्रावधान किया गया कि श्रमिकों को एक दिन भी बिना रोजगार के न बैठना पड़े। आगे जाकर पंचायत की यह जिम्मेदारी है कि हम पंचायत को विकसित बनाने के प्रावधान बनाएं। उन्होंने बताया कि पिछले दो सप्ताह में दो करोड़ से ज्यादा रोजगार सृजित किए गए हैं।

यह लोग हुए शामिल : एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार, डीसी एनआरएलएम पवन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed