फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pavai shaken again following double murder woman struck half dozen times—body found soaked in blood

UP: दोहरे हत्याकांड के बाद फिर दहला पवई, महिला के शरीर पर आधा दर्जन वार; कमरे में खून से लथपथ मिली

Fri, 17 Jul 2026 09:19 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Jul 2026 09:19 AM IST
सार

Azamgarh News: जिले के पवई थाना क्षेत्र में दादा-पोते के दोहरे हत्याकांड के एक सप्ताह बाद फिर सनसनी फैल गई। घर में अकेली महिला पर अज्ञात हमलावरों ने गर्दन और हाथ पर कई वार किए। घायल महिला दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ हालत में मिलीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। पूर्व हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं होने से नई वारदात के बाद इलाके में दहशत और बढ़ गई है।

विज्ञापन
Pavai shaken again following double murder woman struck half dozen times—body found soaked in blood
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुए चर्चित दादा-पोते के दोहरे हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि बृहस्पतिवार देर रात एक और सनसनीखेज घटना ने इलाके को दहला दिया। घर में अकेली रह रही एक महिला पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


रात करीब 10 बजे दुर्गावती (48) पत्नी स्व. राजेंद्र प्रसाद, अपने घर में अकेली थीं। उन्होंने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। इसी दौरान किसी समय अज्ञात हमलावर घर के भीतर पहुंच गया और उनकी गर्दन व हाथ पर चाकू से कई वार कर दिए। 
विज्ञापन


महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण कोई भीतर नहीं जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर पहुंचने पर महिला दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंची पुलिस

घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं मिलने पर परिजन उन्हें शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दुर्गावती बाजार में निजी अस्पताल काम करती हैं और घटना के समय घर में अकेली थीं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

इस संबंध में अहरौला थाना क्षेत्र के गुमकोठी निवासी बृजेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है कि उनकी बहन दुर्गावती को पवई कस्बा निवासी सुजीत मौर्या ने धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद रूम के अन्दर ताला बन्द कर भाग निकला। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से पवई क्षेत्र में लोगों में भय और आक्रोश है। दादा-पोते के चर्चित दोहरे हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में महिला पर हुए जानलेवा हमले ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed