फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keshav prasad Maurya in Varanasi said structure stands near Kashi Vishwanath Ram Lalla temple soon

UP: काशी विश्वनाथ के बगल में ढांचा खड़ा है, जल्द ही रामलला की तरह भव्य बनेगा; केशव बोले- सत्य हमारे पक्ष में

Fri, 17 Jul 2026 11:14 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Jul 2026 11:14 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित चार राज्यों के प्रधानों के पंच सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में एक ढांचा खड़ा है, जो जल्द ही रामलला मंदिर की तरह भव्य स्वरूप में नजर आएगा। उन्होंने कहा कि सत्य हमारे पक्ष में है, इसलिए न्यायालय का फैसला भी हमारे पक्ष में आएगा।

विज्ञापन
Keshav prasad Maurya in Varanasi said structure stands near Kashi Vishwanath Ram Lalla temple soon
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के साथ अतिथिगण। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics News: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बन चुका है। मंदिर के बगल में एक ढांचा खड़ा है। उसका मामला कोर्ट में है। सत्यम, शिवम, सुंदरम...। सत्य हमारे पक्ष में है, तो फैसला भी हमारे पक्ष में आएगा। बाबा विश्वनाथ का मंदिर भी रामलला मंदिर की तरह भव्य बनेगा। यह बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानों के पंच सम्मेलन में कहीं। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजकल बहुत टिपिर-टिपिर करते हैं। वह सिर्फ रामभक्त बनने का दिखावा कर रहे, कृष्ण भक्त बनने का दिखावा नहीं करना चाहते हैं। अगर उन्हें मुस्लिम वोट का मोह नहीं है, तो कहें कि कृष्ण मंदिर को तोड़कर जो ईदगाह बनी है, उसे हटाया जाए। तब हम मानेंगे कि वह दिखावा नहीं करते। कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद काशी और मथुरा, दोनों जगह भव्य मंदिर बनेंगे। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती भी दी। 
विज्ञापन


पुरानी नरेगा योजना में पैसे की बंदरबांट थी, जी राम जी योजना से गांवों के बुनियादी विकास पर काम हो रहा : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांवों के स्वरूप को बदलने में पुरानी नरेगा योजना में केवल पैसे की बंदरबांट थी लेकिन वर्तमान योजना जी राम जी में गांवों के बुनियादी विकास समेत विकसित पंचायत पर काम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना में दवाई, कमाई और पढ़ाई की भविष्य की चिंताओं को शामिल किया गया है। इस योजना में पीएम गतिशक्ति को शामिल करते हुए कार्यों के डुप्लीकेसी को रोका गया है। ये बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हुए पंच सम्मेलन में प्रधानों से कहीं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी कानून को बनाने के लिए जब संसद में प्रस्ताव रखा गया तो विपक्ष ने विरोध जरूर किया लेकिन जब उन्होंने इसके उद्देश्यों को जान लिया तब उन्होंने सांकेतिक विरोध किया। प्रधानमंत्री ने अपने प्रयासों से 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया। जितने पीएम आवास वर्तमान सरकार में बने, उतने आज तक पिछली सरकारों में कभी नहीं बने। उन्होंने सभी पंचायत प्रमुखों से कहा कि आप ऐसा कार्य करें कि जिसके ऊपर आप हाथ रखें, वही प्रधान बने और ये सिर्फ आपके किए कार्यों से तय होगा।

विकसित भारत तभी संभव है जब विकसित उत्तर प्रदेश होगा
उन्होंने वाराणसी में एलिवेटेड सड़कें बनाने के लिए कैबिनेट की मंजूरी और 25 हजार करोड़ की धनराशि आवंटित होने पर भी सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत तभी संभव है जब विकसित उत्तर प्रदेश होगा। आज गुंडे उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। आज देश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है, गरीबों के अन्याय को रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed