फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prisoner dies in Azamgarh jail Police taken into custody three days ago theft case family outraged

आजमगढ़ जेल में कैदी की मौत: चोरी के मामले में तीन दिन पहले ले गई थी पुलिस, गुस्साए परिजन; जांच की मांग

Fri, 17 Jul 2026 12:53 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Jul 2026 12:53 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडलीय जिला कारागार में बंद 24 वर्षीय कैदी विक्रम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वारंट पर तीन दिन पहले जीयनपुर पुलिस उसे जेल भेजी थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ था और उसकी मौत की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाए।

विज्ञापन
Prisoner dies in Azamgarh jail Police taken into custody three days ago theft case family outraged
आजमगढ़ जिला कारागार का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: आजमगढ़ मंडलीय जिला कारागार में बृहस्पतिवार शाम एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मौत पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र स्थित नया चौक निवासी विक्रम (24) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विक्रम के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज एक चोरी के मामले में कार्रवाई हुई थी। उस मामले में वह पहले जेल जा चुका था। जेल से रिहा होने के बाद उसने न्यायालय में पेशी पर जाना बंद कर दिया, जिसके चलते अदालत से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया।

विज्ञापन

मृतक के भाई विक्की ने बताया कि करीब तीन दिन पहले जीयनपुर पुलिस घर पहुंची और विक्रम को अपने साथ कोतवाली ले गई। वहां से उसे मंडलीय जिला कारागार भेज दिया गया। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे जेल प्रशासन की ओर से परिजनों को सूचना मिली कि विक्रम की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने घटना पर गंभीर सवाल उठाए। विक्की का कहना है कि विक्रम पूरी तरह स्वस्थ था। उसे किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं थी और न ही उसकी तबीयत खराब थी। उन्होंने कहा कि पुलिस उसे घर से सकुशल लेकर गई थी, ऐसे में अचानक मौत कैसे हो गई, यह समझ से परे है।

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed