फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Airport expansion Three houses demolished in Varanasi drive resume 17 july bulldozers roll again today

एयरपोर्ट विस्तार: वाराणसी में तीन मकान ढहाए गए, 17 से फिर शुरू होगा अभियान; आज फिर चलेगा बुलडोजर

Fri, 17 Jul 2026 01:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Jul 2026 01:23 PM IST
सार

Varanasi News: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत प्रशासन ने पुरारघुनाथपुर में तीन भवन ध्वस्त कर दिए। समीक्षा बैठक में लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने बताया कि 17 जुलाई को पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान फिर शुरू होगा। प्रभावितों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण और मुआवजा प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।

विज्ञापन
Airport expansion Three houses demolished in Varanasi drive resume 17 july bulldozers roll again today
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) की अध्यक्षता में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से जुड़े सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


बैठक के बाद राजस्व विभाग और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने तहसील पिंडरा के ग्राम पुरारघुनाथपुर में कार्रवाई करते हुए परियोजना से प्रभावित तीन भवनों को ध्वस्त करा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुरेश कुमार राव, राजबली यादव और शारदा पटेल के भवनों पर की गई। पूरे अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए प्रभावित क्षेत्र में चरणबद्ध ढंग से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 जुलाई को भी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

समीक्षा बैठक में परियोजना से प्रभावित लोगों के लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के प्रकरण जिला स्तरीय समिति के समक्ष विचाराधीन हैं, उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। इसके साथ ही मुआवजे के पात्र शेष प्रभावितों को भी नियमानुसार जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि एयरपोर्ट विस्तार परियोजना वाराणसी के विकास की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है। इसके पूरा होने से एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ेगी, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और भविष्य में बढ़ते हवाई यातायात को संभालने में भी आसानी होगी। इसी उद्देश्य से भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और ध्वस्तीकरण सहित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed