बहू ने की सास की हत्या: शादी का गिरवी लॉकेट छुड़ाने के लिए 500 कम पड़ने पर हुआ था विवाद, ऐसे हुआ खुलासा
Varanasi News: वाराणसी जिले में नाबालिग बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। उसने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर सास को मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान पड़ोसी युवक भी वहां मौजूद था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव बाजार में गिरवी रखे गए शादी के लॉकेट को छुड़ाने के लिए 500 रुपये कम पड़ने पर शुरू हुआ विवाद हत्या पर जाकर रुका। विवाद इतना बढ़ा कि नाबालिग बहू ने घर लौटते ही सास पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच में पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी बहू को पकड़ लिया। घटनास्थल से फील्ड यूनिट ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पहले ही बरामद कर ली थी। फूलपुर क्षेत्र के चौकी कठिरांव लाठियां में 25 फरवरी को आशा देवी का शव उनके घर में रक्तरंजित हालत में मिला था। पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पूछताछ में बहू ने बताई ये बात
पूछताछ में नाबालिग बहू ने बताया कि उसकी सास उसे प्रताड़ित करती थी और उसकी जमा रकम अपनी बेटी को दे देती थी। घटना के दिन दोनों भागीरथी भट्ठे से कठिरांव आईं और बैंक ऑफ बड़ौदा से दो हजार रुपये निकाले। इसके बाद सराफा की दुकान पर गिरवी रखे लॉकेट को छुड़ाने के लिए दो हजार रुपये जमा किए, लेकिन 500 रुपये कम होने के कारण लॉकेट नहीं मिल सका। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। घर लौटने पर विवाद बढ़ा तो आवेश में आकर उसने पास रखी कुल्हाड़ी से सास पर वार कर हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी से मिर्जापुर तक आयकर का ऑपरेशन क्लीन, पूर्वांचल में पहली बार हाईटेक कार्रवाई; एआई-ड्रोन की सहायता
ये है पूरा मामला
थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नियम के अनुसार कार्रवाई की गई है। बता दें कि फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिराव गांव के लठिया पुरवे में बुधवार की शाम ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करने वाली आशा देवी (47) की घर में कुल्हाड़ी से वार कर दर्दनाक हत्या कर दी गई। शाम को घर पहुंचने पर पति सुभाष को घटना की जानकारी हुई। पति की सूचना पर फूलपुर थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
घटना के दौरान बहू के साथ पड़ोसी भी था माजूद
जांच में सामने आया कि आशा के सिर पर तेज धार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। इस मामले में पुलिस ने आशा की बहू और पड़ोस में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बहू ने बुधवार को रात में ही पूछताछ में पारिवारिक झगड़े में हत्या करने की बात कबूल कर ली थी। घटना के दौरान उसके साथ पड़ोसी युवक भी मौजूद था।
बहू ने पहले की गुमराह करने की कोशिश
सुभाष वनवासी ने पुलिस को बताया कि पत्नी आशा पास के एक भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करती थी। दोपहर में वह बाजार से घर पहुंची थी। सुभाष जब शाम को घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन कर मृतका की बहू प्रीति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले प्रीति ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, बाद में बताया कि उसकी सास उससे रोज लड़ाई करती थी, जिससे तंग आकर उसने पड़ोसी युवक के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।
क्या है पूरा मामला
हत्या के मामले आरोपी बह को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रथम दृष्ट्या पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया है बाकी हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। -आकाश पटेल, डीसीपी गोमती जोन
