फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreant fled with ₹5 lakh from car while owner buying sweets after property registration in Varanasi

वाराणसी में दिनदहाड़े टप्पेबाजी: महिला को बातों में उलझाया, पलभर की चूक में कार से पांच लाख लेकर भागा बदमाश

Fri, 07 Aug 2026 04:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 07 Aug 2026 04:44 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में महिला को बातों में उलझाकर बदमाश ने झांसे में लिया फिर मौका मिलते ही कार से पांच लाख रुपये लेकर भाग गया। महिला व युवक कार से जमीन की रजिस्ट्री कराकर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
miscreant fled with ₹5 lakh from car while owner buying sweets after property registration in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नरिया इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। सेक्टर 45 नोएडा गौतमबुद्ध नगर के घनश्याम तिवारी वाराणसी में जमीन की रजिस्ट्री कराकर लौट रहे थे। इसी दौरान मिठाई खरीदने रुकने पर उनकी गाड़ी से पांच लाख रुपये नकद चुरा लिए गए।

विज्ञापन


घनश्याम तिवारी वाराणसी कचहरी में अपने परिचित महिला के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराने गए थे। रजिस्ट्री के बाद वे सामनेघाट की ओर वापस जा रहे थे। नरिया पहुंचने पर वे बनारस स्वीट हाउस पर मिठाई खरीदने के लिए रुके। उनकी रिश्तेदार महिला गाड़ी में बैठी हुई थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी के पास आया। उसने शीशा खटखटाकर महिला को बताया कि उनके रिश्तेदार उन्हें बुला रहे हैं। महिला गाड़ी को बिना लॉक किए दुकान में चली गई। इसी मौके का फायदा उठाकर युवक ने गाड़ी में रखे दो बैग चुरा लिए। इन बैगों में पांच लाख रुपये नकद रखे थे।
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
टप्पेबाज ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। उसने पहले महिला को गाड़ी से दूर करने की योजना बनाई। महिला को झांसा दिया गया कि उसके रिश्तेदार बुला रहे हैं। जैसे ही महिला दुकान में गई, युवक ने तुरंत बैग उठा लिए। यह पूरी घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित घनश्याम तिवारी की शिकायत के बाद देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed