सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   misdeed of Minor Girl from Varanasi in Kanpur Congress Writes to CM Demanding Death Penalty

UP: कानपुर में वाराणसी की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, कांग्रेस ने CM को भेजा पत्र; कहा- दोषी को दी जाए फांसी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: ज्ञापन में प्रमुख मांगों के रूप में सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 24 घंटे सुरक्षा और पीड़िता को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

misdeed of Minor Girl from Varanasi in Kanpur Congress Writes to CM Demanding Death Penalty
ज्ञापन देने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Politics: कानपुर में वाराणसी की नाबालिग बेटी के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अपनी नाराजगी व्यक्त की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से एसडीएम को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून लागू करने की मांग की।

Trending Videos


प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस अनुराधा यादव और महानगर अध्यक्ष पूनम विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि काशी की एक नाबालिग बेटी अपने रिश्तेदार के यहां कानपुर गई थी, जहां कथित तौर पर सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों और एक स्थानीय विधायक के करीबियों द्वारा उसके साथ दरिंदगी की गई। उन्होंने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले को दबाने और आरोपियों को बचाने में लगा है।

जताई नाराजगी

महिला कांग्रेस नेताओं ने पीड़िता के लिए त्वरित न्याय की मांग करते हुए कहा कि परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता और पीड़िता को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो महिला कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंचों से ‘जीरो टॉलरेंस’ और महिला सुरक्षा की बात करने वाली सरकार जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। अपराधियों में कानून का भय खत्म हो गया है और सत्ता संरक्षण में उन्हें बचाया जा रहा है। कहा कि साथ ही प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी सुरक्षा नीति लागू करने की बात कही गई।

कार्यक्रम में फसाहत हुसैन बाबू, अशोक सिंह, रेनू चौधरी, हसन मेहदी, दिलीप सोनकर, सारिका श्रीवास्तव, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed