सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 253 property registrations four times usual daily volume were recorded auspicious time

नवरात्र: पहले दिन आम दिनों से 4 गुना 253 रजिस्ट्री हुईं, सबसे बड़ी महिला के नाम; शुभ मुहूर्त में संपत्ति खरीदी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Mar 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: नवरात्र के पहले दिन रजिस्ट्री में आया यह उछाल इस बात का संकेत है कि शुभ अवसरों पर संपत्ति खरीदने की परंपरा आज भी लोगों के बीच मजबूत बनी हुई है। महिलाओं को संपत्ति का मालिक बनाया गया है।

Navratri 253 property registrations four times usual daily volume were recorded auspicious time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चैत्र नवरात्र के पहले दिन जिले में संपत्ति रजिस्ट्री को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आम दिनों की तुलना में करीब चार गुना अधिक रजिस्ट्री दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जिले के सातों रजिस्ट्री कार्यालयों में कुल 253 विलेख पंजीकृत हुए, जिससे सरकार को लगभग 6 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले भी अधिक है, जब नवरात्र के पहले दिन करीब चार करोड़ रुपये की रजिस्ट्री हुई थी।

Trending Videos


निबंधन विभाग के अनुसार, सामान्य दिनों में जहां 50 से 60 रजिस्ट्री ही होती हैं, वहीं नवरात्र के पहले दिन यह संख्या बढ़कर 253 पहुंच गई। सुबह से ही सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। शुभ मुहूर्त में संपत्ति खरीदना लाभकारी मानने की परंपरा के चलते लोगों ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्री कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर अधिकांश कार्यालयों में 40 से 45 विलेखों का औसत दर्ज किया गया। हालांकि, पिंडरा रजिस्ट्री कार्यालय में आवास विकास से जुड़ी एक बड़ी रजिस्ट्री के कारण स्टाम्प शुल्क की आमद अधिक रही। यही वजह रही कि पिंडरा कार्यालय को देर रात तक खुला रखना पड़ा, ताकि सभी लंबित रजिस्ट्रियां पूरी की जा सकें।

रजिस्ट्री कार्यालय में रही बंपर भीड़

निजी क्षेत्र में भी बड़ी रजिस्ट्रियों ने ध्यान खींचा। इनमें सबसे बड़ी रजिस्ट्री सीमा अठवानी के नाम दर्ज हुई, जिनके नाम करीब 2.26 करोड़ रुपये की संपत्ति का पंजीकरण हुआ। इसके अलावा कमला प्रसाद ने आवास विकास परिषद से करीब 2.22 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री कराई। इन बड़ी रजिस्ट्रियों ने कुल राजस्व में अहम योगदान दिया।

रजिस्ट्री की बढ़ी संख्या के कारण शाम तक सर्वर पर भी दबाव बढ़ गया, जिससे कुछ स्थानों पर काम की गति प्रभावित हुई। बावजूद इसके, अधिकारियों और कर्मचारियों ने देर रात तक काम कर सभी आवेदनों को निपटाने का प्रयास किया।

एआईजी निबंधन धीरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन सभी सातों कार्यालयों में सुबह से ही भारी भीड़ रही। बढ़ते दबाव के चलते कुछ जगहों पर सर्वर की गति धीमी हुई, लेकिन कर्मचारियों ने अतिरिक्त समय देकर कार्य पूरा कराया। उन्होंने कहा कि कुल राजस्व का विस्तृत ब्यौरा शुक्रवार को उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed