सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New experiment to relieve traffic jam e-rickshaws will not go to Lanka intersection in varanasi

Varanasi Traffic: जाम से राहत के लिए नया प्रयोग, लंका चौराहे पर नहीं जाएंगे ई-रिक्शा; इन स्थानों पर होगा ठहराव

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Feb 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। हालांकि समाधान के लिए नए प्रयोग भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब लंका चौराहे पर ई-रिक्शा नहीं जाने देने की व्यवस्था लागू की गई है। 

New experiment to relieve traffic jam e-rickshaws will not go to Lanka intersection in varanasi
लंका क्षेत्र में बीएचयू गेट के सामने लगा ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी में लंका चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने नया प्रयोग किया। बुधवार को एसीपी गौरव कुमार और एसीपी ट्रैफिक लंका क्षेत्र में ई-रिक्शा को डायवर्ट कर प्रयोग को अमल में लाने का निर्देश दिया। इससे ट्रॉमा सेंटर और नरिया की तरफ लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। वहीं, बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर और बीएचयू की तरफ आने वालों को राहत मिलेगी।

Trending Videos


लागू व्यवस्था के तहत सामनेघाट की ओर से लंका जाने वाले किसी भी ई-रिक्शा को लंका चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ई-रिक्शा को बीच में ही वापस सामनेघाट या भगवानपुर की ओर मोड़ दिया जाएगा। वहीं, नरिया की ओर से लंका आने वाले ई-रिक्शा को रश्मि नगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रविंद्रपुरी से लंका की ओर आने वाले ई-रिक्शा को रविदास गेट के पास ही रोककर मोड़ दिया जाएगा। ई-रिक्शा चालक नगवा चौकी के पास, रश्मि नगर और रविदास गेट पर रुकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: राजेश सिंह नाम ह, पार्सल अधीक्षक हईं.... अंखिया निकाल लेब तुहार, आरपीएफ कर्मी से बहस का वीडियो वायरल

एसीपी ने बताया कि लंका सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है, जहां रोज सुबह से देर रात तक जाम की स्थिति रहती है। सबसे बड़ी वजह अव्यवस्थित तरीके से चल रहे ई-रिक्शा हैं, जो चौराहे पर भीड़ बढ़ाकर यातायात को बाधित कर देते हैं। नए ट्रैफिक प्लान के तहत व्यवस्था सफल रही और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। 

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी इसी तरह के प्रयोग किए जा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम को अच्छा बताया और उम्मीद जताई है कि इससे लंका चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed