UP: ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश अ से अगड़ा, अल्पसंख्यक व आदिवासी के बाद कह सकते हैं आतंकवादी
Ballia News: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नाम का ‘अ’ अगड़ा, अल्पसंख्यक और आदिवासी के बाद अब आतंकवादी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस की इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि देश के नौजवानों को उस दौर की घटनाओं और लोकतंत्र पर पड़े प्रभाव के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Politics: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इमरजेंसी को याद करते हुए कहा कि 25 जून को कांग्रेस ने जो संविधान विरोधी काम किया था। इमरजेंसी लगाकर पत्रकारों सहित लाखों नेताओं को जेल में डाला। इमरजेंसी की घटना को देश के नौजवानों को जानना चाहिए। कांग्रेस के संविधान विरोधी इस नीति को जनता को भी बताना चाहिए।
बृहस्पतिवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया से बातचीत में बोल रहे थे। वहीं, सोशल मीडिया पर राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर पर कहा कि समिति की जांच में समीक्षा हो रही है। प्रमुख सचिव गृह को अपने रिपोर्ट जांच सौंपा है। कुछ लोगों के रहते हुए जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती इसलिए सुना जा रहा है कि कुछ लोग अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से आदिवासियों के लिए लोहिया आवास सहित आयोग गठन किए जाने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश अ से अगड़ा, अल्पसंख्यक और आदिवासी कह रहे है, आने वाले समय में अ से आतंकवादी भी हो सकता हैं। श्रीराम मंदिर चोरी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि अगर उनके पास साक्ष्य और सबूत है तो एसआईटी को उपलब्ध कराएं। अखिलेश यादव खुद राम का दर्शन अभी तक करने नहीं गए है। सपा के सांसद सत्र चलने के दौरान सत्ता पक्ष के साथ होंगे।
पीएमओ द्वारा श्रीराम मंदिर चोरी के बाबत आर्थिक ब्योरा मांगे जाने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा इनकार किए जाने पर कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद भारत सरकार जो साक्ष्य मांग रही है उसे दे दिया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है।
यूपी में सड़कों का विस्तार हुआ है। रेल से लेकर एयर कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। आज मुसलमान के बच्चे पढ़ लिखकर यूपीएससी की परीक्षा में पास हो रहे हैं। मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है।
कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस यूपी विधानसभा की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। कांग्रेस के दो एमएलए हैं और बसपा के एक एमएलए हैं। सपा सोच रही है कि 27 में 27 भी मिलेगा की नहीं। वही, मध्यप्रदेश के आईएएस ऑफिसर भरत यादव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनके दामाद हैं, जो वाहन परिवहन सचिव हैं। उनकी जांच होनी चाहिए और बहुत कुछ बाहर निकलेगा।