सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Over 230 Commercial Cylinder Recovered from Building of Closed Petrol Pump in Varanasi

UP News: गैस की किल्लत के बीच बड़ा खुलासा, बंद पेट्रोल पंप की बिल्डिंग से 230 से ज्यादा कमर्शियल सिलिंडर बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 06 Apr 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: गैस की किल्लत के बीच वाराणसी जिले में पुलिस ने बंद पेट्रोल पंप पर छापा मार कर मौके से 230 से ज्यादा कमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। जिसमें 180 भरे थे।

Over 230 Commercial Cylinder Recovered from Building of Closed Petrol Pump in Varanasi
कमर्शियल सिलिंडर बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एलपीजी गैस की किल्लत के बीच कैंट थाना क्षेत्र के चौकाघाट में बंद पड़े पेट्रोल पंप की बिल्डिंग में गैस सिलिंडरों का बड़ा भंडार पकड़ा गया। पुलिस ने छापा मार कर मौके से 230 से ज्यादा कमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद किए। जिसमें 180 भरे थे। मामले में अवैध सप्लाई की आशंका जताई जा रही है और जांच जारी है।

Trending Videos


कैंट थाना क्षेत्र के चौकाघाट स्थित बंद पड़े सभरवाल ब्रदर्स पेट्रोल पंप की बिल्डिंग में अवैध रूप से गैस सिलिंडर रखे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मारा। शुरुआती जांच में मामला अवैध भंडारण और सप्लाई से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौके पर मौजूद एजेंसी से जुड़े कुछ लोगों ने दावा किया कि वाहन खराब होने के कारण सिलिंडर अस्थायी रूप से यहां उतारे गए थे, लेकिन पूर्ति विभाग और पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही संबंधित लोग मौके से हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद सिलिंडर मिर्जापुर जनपद के अदलहाट स्थित एक गैस एजेंसी से जुड़े हो सकते हैं। मौके पर पहुंचे कैंट एसीपी अपूर्व पांडेय, प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और जिला आपूर्ति अधिकारी ने मिर्जापुर के पूर्ति निरीक्षक को सत्यापन के लिए बुलाया है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: वाराणसी से चार जजों का तबादला, छह नए एडीजे तैनात; जानें- किसे कहां मिली तैनाती

पूर्ति निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि सिलिंडरों की गिनती कराई जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बरामद सिलिंडर संबंधित गैस एजेंसी के ही हैं या नहीं। फिलहाल मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed