{"_id":"61fd59d321e1b432db523f92","slug":"permission-to-carry-mobile-in-kashi-vishwanath-dham-devotees-can-be-take-selfie-at-temple-square","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था: काशी विश्वनाथ धाम में मोबाइल ले जाने की अनुमति, मंदिर चौक पर श्रद्धालु ले सकेंगे सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था: काशी विश्वनाथ धाम में मोबाइल ले जाने की अनुमति, मंदिर चौक पर श्रद्धालु ले सकेंगे सेल्फी
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को सेल्फी लेने की अधूरी हसरत अब पूरी हो सकेगी। धाम के लोकार्पण के बाद धाम में आने वाले श्रद्धालु यहां की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने से वंचित थे लेकिन गंगा द्वार से प्रवेश के बाद अब श्रद्धालु मंदिर चौक तक मोबाइल लेकर जा सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को मंदिर चौक तक मोबाइल ले जाने की छूट दे दी है और 16 फरवरी से श्रद्धालु गंगा द्वार से मोबाइल लेकर मंदिर चौक तक जा सकेंगे।
जलासेन घाट पर बनी सीढ़ियों के जरिए भक्त बाबा धाम में पहुंचेंगे। वहां से मंदिर चौक से होते हुए सरस्वती फाटक के पास से बाबा के गर्भगृह परिसर में प्रवेश करेंगे। इस दौरान मंदिर चौक तक लोग मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर आ सकते हैं।
2 of 5
लोकार्पण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ललिता घाट पर स्नान करने के बाद गेटवे ऑफ कॉरिडोर से ही धाम में प्रवेश किया था। पीएम मोदी ने लोकार्पण के बाद लोगों को संबोधित किया था।
3 of 5
मजदूरों पर फूलों की वर्षा की थी और उनके साथ सेल्फी ली थी।गंगा द्वार से धाम में प्रवेश के दौरान पड़ने वाले आसपास के अन्य सभी भवनों में अभी प्रवेश नहीं होगा। वाराणसी गैलरी, म्यूजियम, कैफे, वैदिक विज्ञान केंद्र सहित अन्य सभी भवनों का आवंटन आचार संहिता के कारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाल
गुलाबी पत्थरों पर नक्काशी आकर्षण का केंद्र
चुनार के गुलाबी पत्थरों की आभा से दमक रहे बाबा के धाम में प्रवेश के लिए तैयार गंगा द्वार घाट पर अब नए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। गुलाबी पत्थरों पर नक्काशी कर इसे पूरी भव्यता से आकार दिया गया है। धाम के लोकार्पण के समय ही ढांचा तैयार हो गया था, जो अब जाकर पूर्ण हो सका है।
विज्ञापन
5 of 5
धाम के दूसरे चरण का काम तेजी से चल रहा और अधिकांश ढांचे बनकर तैयार हो चुके हैं। गंगा घाट पर गेटवे ऑफ कॉरिडोर के बाहर रैंप भवन का आधा काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही अंडरग्राउंड सीवेज पंपिंग स्टेशन में भी मार्च तक का समय लग जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।