सब्सक्राइब करें

रेल मंत्री पीयूष गोयल बोले, इस काम के पूरा हो जाने के बाद समय पर चलेंगी ट्रेनें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 06 Aug 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Piyush goel said that train running on right time after complete freight corridor
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों की लेटलतीफी पर रेल मंत्री पीयूष गोयल गंभीर हैं। रविवार को मुगलसराय का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किए जाने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रेलमंत्री ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि बहुत जल्द ट्रेनें समय पर चलने लगेंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

Trending Videos
Piyush goel said that train running on right time after complete freight corridor
रेलवे के बाकले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जुटे भाजपा के दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश के संसाधनों पर सबसे पहला हक वंचितों का है। रेलवे भी इसी नीति पर काम कर रही है। रेलवे उत्तर प्रदेश में प्रति वर्ष साढ़े पांच हजार करोड़ का निवेश कर रहा है। पहले यहां सालाना सिर्फ 1100 करोड़ रुपये का निवेश होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Piyush goel said that train running on right time after complete freight corridor
रेलवे के बाकले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जुटे भाजपा के दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर, 2019 तक फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही में देरी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। गोयल रविवार को रेलवे के चंदौली में पीडीडीयू नगर के बाकले मैदान पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
 
Piyush goel said that train running on right time after complete freight corridor
- फोटो : अमर उजाला

रेल मंत्री ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीतिक संत थे। उनके शहादत स्थल मुगलसराय का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर रेलवे ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
 
विज्ञापन
Piyush goel said that train running on right time after complete freight corridor
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूश गोयल - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में रेलवे की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण इस दिशा में अहम कड़ी है। इसके पूर्व रेल राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने कहा कि रेलवे देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। पूर्वांचल के विकास में भी रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed