फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway employee killed after hit freight train celebrated daughter birthday just day earlier

UP: मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, एक दिन पहले मनाया था बेटी का जन्मदिन; परिवार में मातम

Mon, 03 Aug 2026 10:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 03 Aug 2026 10:12 PM IST
सार

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के अप डिपार्चर यार्ड में ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। एक दिन पहले ही उन्होंने बेटी का जन्मदिन मनाया था। आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Railway employee killed after hit freight train celebrated daughter birthday just day earlier
रेलवे ट्रैक के पास माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के अप डिपार्चर यार्ड में सोमवार शाम ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से 32 वर्षीय रेलकर्मी सर्वेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि डीआरएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के दानापुर निवासी सर्वेश कुमार पीडीडीयू मंडल के परिचालन विभाग में पोर्टर के पद पर तैनात थे। वह इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर संख्या 438 में पत्नी रिंकी और पांच वर्षीय बेटी नूपुर के साथ रहते थे। रविवार को बेटी का जन्मदिन होने के कारण वह परिवार के साथ गांव गए थे। जन्मदिन मनाने के बाद देर रात वापस लौटे और सोमवार सुबह ड्यूटी पर पहुंच गए।

विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार शाम करीब चार बजे अप डिपार्चर यार्ड में पोल संख्या 1291 से 1331 के बीच ड्यूटी के दौरान रेलवे लाइन पार करते समय अचानक मालगाड़ी आ गई। सर्वेश समय रहते ट्रेन को देख नहीं सके और उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलकर्मी मौके पर जुट गए। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेलवे के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी रिंकी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कार्य के दौरान रेलकर्मी की मौत से रेलवे कर्मचारियों में भी शोक और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed