काशी पहुंचे रवि किशन: बंगाल में जीत के बाद बाबा धाम में लगाई हाजिरी, विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- दंड मिल गया
Varanasi News: सांसद रवि किशन ने कहा कि बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद भाजपा और देशवासियों पर बना रहे, यही कामना करने वह काशी आए हैं। मंदिर दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस बल तैनात रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Politics News: पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद सांसद और अभिनेता रवि किशन गुरुवार देर शाम काशी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर उनके समर्थकों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।
रवि किशन ने विधि-विधान से बाबा का जलाभिषेक और पूजन किया। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और श्रद्धालुओं ने उनके साथ फोटो और सेल्फी भी ली। दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलते समय उन्होंने मीडिया से बातचीत में भाजपा की जीत को जनता की जीत बताया।
विपक्ष पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि देश की जनता अब विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भी बदलाव के पक्ष में मतदान कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि तुष्टिकरण और भय की राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनता भाजपा की नीतियों पर भरोसा जता रही है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए रवि किशन ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल केवल लोगों को बांटने और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई स्पष्ट नीति है और न ही विकास का विजन। जनता ने चुनाव परिणाम के जरिए ऐसे दलों को जवाब दे दिया है।