{"_id":"69d4d6fe224dc744cc0292f3","slug":"sampurnanand-sanskrit-university-grants-recognition-to-14-institutions-in-varanasi-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSVV: संपूर्णानंद संस्कृत विवि ने 14 विद्यालयों को दी मान्यता, कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSVV: संपूर्णानंद संस्कृत विवि ने 14 विद्यालयों को दी मान्यता, कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया फैसला
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: 14 विद्यालयों को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने मान्यता दी। मान्यता मिलने से विवि की शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं और सुदृढ़ होंगी।
संपूर्णानंद संस्कृत विवि में बैठक करते कुलपति व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के योग साधना केंद्र में सोमवार को कार्यपरिषद की बैठक हुई, जिसमें 14 विद्यालयों को मान्यता देने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि संस्कृत शास्त्रों के प्रसार-प्रचार और शैक्षणिक परंपरा के संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न संस्कृत महाविद्यालयों को आवश्यक अभिलेख व प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की शर्त पर मान्यता दी गई।
Trending Videos
मान्यता प्राप्त संस्थानों में सुधा सिंह स्मारक संस्कृत महाविद्यालय (प्रतापगढ़), रामचंद्र संस्कृत महाविद्यालय (गाजीपुर), जगन्नाथ वेद विद्यापीठ (अमेठी), आचार्य रमाशंकर संस्कृत महाविद्यालय (जौनपुर), दुर्गावती संस्कृत महाविद्यालय (जौनपुर), मां अनारी देवी संस्कृत महाविद्यालय (आजमगढ़), पंडित रमाकांत त्रिपाठी बालिका संस्कृत महाविद्यालय (प्रतापगढ़), मां शीतला कुमार संस्कृत महाविद्यालय (वाराणसी), स्वामी राम प्रपन्नाचार्य रामानुज संस्कृत महाविद्यालय (मथुरा), पंडित जुग्गीलाल अरुण कुमार शिक्षा संस्थान (सुल्तानपुर), संकठा प्रसाद कमला देवी संस्कृत महाविद्यालय (जौनपुर), विश्वनाथ उपाध्याय संस्कृत महाविद्यालय (देवरिया), पंडित शिव शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन (प्रतापगढ़) तथा सर्वोदय संस्कृत शिक्षा निकेतन महाविद्यालय (कन्नौज) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यपरिषद ने विद्या परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों को भी स्वीकृति प्रदान की। इससे विवि की शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं और सुदृढ़ होंगी। बैठक में परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार, वित्त अधिकारी हरीशंकर मिश्र सहित कई प्राध्यापक और अधिकारी उपस्थित रहे।