फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanjay Singh big movement save land farmers issue will also be raised Parliament taking dig BJP

UP: संजय सिंह बोले- काशी के किसानों की जमीन बचाने को होगा बड़ा आंदोलन, संसद में भी उठेगा मुद्दा; भाजपा पर तंज

Sun, 19 Jul 2026 02:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

Varanasi News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वाराणसी में आरोप लगाया कि सरकार काशी के किसानों की 10 हजार एकड़ जमीन कब्जाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया और कहा कि जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन होगा। इस मुद्दे को संसद में भी मजबूती से उठाया जाएगा।

विज्ञापन
Sanjay Singh big movement save land farmers issue will also be raised Parliament taking dig BJP
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर किसानों की जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बनारस में किसानों की करीब 10 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा करने की तैयारी की जा रही है। किसानों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

विज्ञापन


शनिवार को ग्राम पंचायत बरियासनपुर में पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रमेश पटेल के कटरे पर आयोजित कार्यक्रम में संजय सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अधिग्रहित करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

संजय सिंह ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार पर कई अन्य मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि काशी में सैकड़ों मंदिर और शिवलिंग तोड़े गए तथा चंदौली में 200 वर्ष पुराने मंदिर को भी ध्वस्त किया गया। उन्होंने संत रविदास गेट के सामने विभिन्न वर्गों के लोगों की दुकानों को हटाने की कार्रवाई का भी उल्लेख किया।

उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों से कम कीमत पर जमीन लेकर उसे ट्रस्ट को अधिक कीमत पर बेचा गया। इसके साथ ही उन्होंने देश में पेपर लीक की घटनाओं, लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन और अन्य जनहित के मुद्दों का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम में मौजूद किसानों से संजय सिंह ने कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएं। किसान संवाद कार्यक्रम में अनिल झा वत्स, बंसराज दूबे, देवराज पटेल, बालकिशुन पटेल, त्रिभुवन पटेल, पवन तिवारी सहित आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी और स्थानीय किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed