फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sakat Chauth 2022 Date: आज माताएं रखेंगी संतान की सुख-समृद्धि-आरोग्यता का व्रत, जानें-महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Fri, 21 Jan 2022 01:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Jan 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2022 Date and Time Kashi Varanasi Know Vrat Katha Significance Ganesh Puja Shubh Muhurat Puja Vidhi
संकष्टी चतुर्थी पर होगी भगवान गणेश की पूजा - फोटो : istock

माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर विघ्नेश्वर गणेश की आराधना होगी। संकष्टी गणेश चतुर्थी पर चंद्रोदय काल में महिलाएं 21 जनवरी को निर्जला व्रत रखेंगी। शास्त्रीय मान्यताओं के मुताबिक, माताएं संतान की दीर्घायु, आरोग्यता, सुख-समृद्धि की कामना के लिए भगवान गणेश की विशेष रूप से उपासना करती हैं।



चंद्रोदय के उपरांत अर्घ्य देकर भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन होगा। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि सनातन संस्कृति में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी की विशेष आराधना की जाती है।

चतुर्थी तिथि 21 जनवरी को सुबह 7.26 बजे से लेकर 22 जनवरी शनिवार की सुबह 7.24 बजे तक रहेगी। वहीं, चंद्रोदय रात 8.39 बजे होगा।  चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय काल मिलने से माताएं 21 को व्रत रखेंगी। पुराणों की मानें तो संकटा चौथ के दिन ही भगवान गणेश के जीवन पर सबसे बड़ा संकट आया था। उन्हें हाथी का मस्तक लगाया गया था।

Sankashti Chaturthi 2022 Date and Time Kashi Varanasi Know Vrat Katha Significance Ganesh Puja Shubh Muhurat Puja Vidhi
संकष्टी चतुर्थी पर विघ्नेश्वर गणेश की आराधना - फोटो : istock
संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का व्रत करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन इसकी कथा सुनने से गणपति की कृपा प्राप्त होती है।
Sankashti Chaturthi 2022 Date and Time Kashi Varanasi Know Vrat Katha Significance Ganesh Puja Shubh Muhurat Puja Vidhi
गणेश जी की प्रतिमा - फोटो : istock
व्रत की पूजन विधि
महिलाएं सुबह स्नान करने के बाद गणेश जी के व्रत का संकल्प लें। रात में नूतन वस्त्र धारण कर भगवान गणेश का पूजन करें। ओम गं गणपतये नम: मंत्र का जाप, गणेश स्तुति, गणेश चालीसा, संकटा चौथ व्रत कथा का श्रवण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2022 Date and Time Kashi Varanasi Know Vrat Katha Significance Ganesh Puja Shubh Muhurat Puja Vidhi
गणेश मंदिर - फोटो : ANI
पूजन में पांच मौसमी फल के साथ ही काली तिल और गुड़ से बने लड्डू, फूल-दुर्वा, अक्षत चढ़ाएं। इसके बाद दुग्ध से चंद्रदेव को अर्घ्य दें। पूजन के पश्चात फलाहार ग्रहण करें।
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2022 Date and Time Kashi Varanasi Know Vrat Katha Significance Ganesh Puja Shubh Muhurat Puja Vidhi
गणेश पूजन कार्यक्रम में भक्त। - फोटो : फाइल

व्रत के दिन गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगती है। संक्रमण के कारण मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार दर्शन पूजन होंगे। लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ा गणेश का चतुर्थी को भव्य शृंगार होगा और श्रद्धालुओं को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं करेंगे। मंदिर में कोई भी श्रद्धालु एक स्थान पर खड़ा नहीं होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed