फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit University 32 meritorious students to receive 54 gold medals at convocation in varanasi

संस्कृत विवि: दीक्षांत में 32 मेधावियों को मिलेंगे 54 स्वर्ण पदक, 13 जुलाई के बाद नहीं स्वीकार होगी आपत्ति

Sun, 12 Jul 2026 09:30 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Jul 2026 09:30 AM IST
सार

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह (30 जुलाई) में 32 मेधावियों को 54 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। जारी सूची में 27 छात्र और पांच छात्राएं शामिल हैं। पदक सूची पर 13 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई हैं। अर्जुन कुमार दूबे को सर्वाधिक आठ, जबकि रवि दीक्षित और जया चौबे को पांच-पांच स्वर्ण पदक मिलेंगे।

विज्ञापन
Sanskrit University 32 meritorious students to receive 54 gold medals at convocation in varanasi
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 30 जुलाई को होने वाले 44वें दीक्षांत समारोह के लिए विवि प्रशासन ने पदक पाने वाले मेधावियों की सूची जारी कर दी। इस साल समारोह में 32 मेधावियों को कुल 54 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसमें सर्वाधिक 27 छात्र जबकि 5 छात्राओं का नाम भी पदक पाने वालों की सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन


विवि का 44वां समारोह 30 जुलाई को शताब्दी भवन में मनाया जाएगा। इसके लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से पदक पाने वालों की जो सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की गई है, उस पर 13 जुलाई तक कारण सहित लिखित आपत्ति मांगी गई है। परीक्षा नियंत्रक के बाद निर्धारित तिथि के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में किसको मिलेगा पदक: अर्जुन कुमार दूबे, सुधांशु तिवारी, अजय शर्मा, रवि दीक्षित, पुष्कर तिवारी, गोविंद सापकोटा, जया चौबे, पंकज कुमार पांडेय, श्रीकांत मिश्र, हनुमान चैतन्य, अनूप कुमार शुक्ला, संगम शुक्ला, सत्यम गिरी, आस्था जैन, प्रज्ञानशु पांडेय, तमन्ना बानो, कुचुक अर्तेमी वैसीलिविच, केशव किशोर पांडेय, अनुराधा मिश्रा, महेश मणि त्रिपाठी, पूजा यादव, प्रशांत तिवारी, नीरज कुमार चौबे, विशाखा शुक्ला, नंदा सीरी, आनंद जैन, कायनात खानम, शिवकुमार यादव, जितेंद्र कुमार, अदिति पांडेय और गरिमा, बबली दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेंगे इतने पदक

  • आचार्य परीक्षा- अर्जुन दूबे 8 पदक
  • अर्थववेद- रवि दीक्षित 5 पदक
  • साहित्य- जया चौबे-5 पदक
  • वेदांताचार्य परीक्षा- अनूप शुक्ला 3 पदक
  • धर्मशास्त्र- पुष्कर तिवारी-3 पदक
  • रामानुजावेदांताचार्य- संगम शुक्ला 3 पदक
  • आयुर्वेदाचार्य- तमन्ना बानो 2 पदक
  • संस्कृत विद्या- कायनात खानम-1 पदक
  • सिद्धांत ज्योतिष- गोविंद सापकोटा-2 पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed