दबिश देने गई SOG को बनाया बंधक: मनीष हत्याकांड से भड़के ग्रामीण, सिपाही की छीनी पिस्टल, पिटाई; फोर्स तैनात
Varanasi News: वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में हुए मामले के बाद फोर्स आरोपियों को पकड़ने गई थी। सादे वेश में संदिग्ध लोगों को देखकर ग्रामीण भड़क गए और सभी को बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलते ही माैके पर फोर्स पहुंची और सिपाहियों को छुड़वाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi Crime: मनीष सिंह हत्याकांड में आरोपियों की तलाश में गई क्राइम ब्रांच (एसओजी) टीम को सोमवार रात खालिसपुर गांव में ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सादे वेश में दबिश देने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने गलतफहमी में घेर लिया, मारपीट की और दो सिपाहियों को बंधक बना लिया। इस दौरान एक सिपाही की पिस्टल भी छीन ली गई।
जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा में हुए मनीष सिंह हत्याकांड के आरोपियों की लोकेशन खालिसपुर गांव में मिली थी। इसी आधार पर एसओजी टीम सोमवार रात करीब आठ बजे गांव में दबिश देने पहुंची। टीम के सादे कपड़ों में होने के कारण ग्रामीणों को भ्रम हो गया कि मनीष सिंह के परिजन जबरन किसी युवक को उठाने आए हैं।
बताया जाता है कि एसओजी टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर 100 से अधिक ग्रामीण इकट्ठा हो गए और टीम को घेर लिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान एक सिपाही किसी तरह मौके से भाग निकला, जबकि दो सिपाही ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर बंधक बना लिया और एक सिपाही की पिस्टल भी छीन ली।
मची सनसनी
घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने दोनों सिपाहियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इस अफरातफरी के बीच आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह पूरी घटना ग्रामीणों की गलतफहमी के कारण हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम के साथ बदसलूकी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

कमेंट
कमेंट X