सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Speeding Roadways Bus Runs Over Students on Bicycles in ballia Enraged Crowd Beats Driver Police Arrive

Ballia News: साइकिल सवार छात्रों को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचला, गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा; पहुंची पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 04 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: इस घटना ने कस्बे में यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहों पर सख्ती बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Speeding Roadways Bus Runs Over Students on Bicycles in ballia Enraged Crowd Beats Driver Police Arrive
हादसे के बाद सड़क पर हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident: सिकंदरपुर कस्बे के बस स्टेशन चौराहे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल से कोचिंग जा रहे तीन छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे अमृत (16), बिट्टू (15) निवासी मोहम्मदपुर गोसाईंपुर तथा किशन (16) निवासी गोसाईंपुर साइकिल से कोचिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टेशन चौराहे के पास तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दो छात्रों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि एक को थोड़ी गंभीर चोटें लगी हैं, हालांकि सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना से नाराज हुए लोग

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस चालक को वाहन से नीचे उतार लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों का आरोप था कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने लोगों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया और चालक को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि बस और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed