सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Greco-Roman wrestling Ritesh defeated Nitesh with Salto move read other news

Sports News: ग्रीको रोमन कुश्ती...रितेश ने साल्तो दांव लगाकर नितेश को दी पटकनी, पढ़ें अन्य खबरें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। क्रिकेट, हैंडबाॅल, मुक्केबाजी के साथ कई खेलों में खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं।

Sports News Greco-Roman wrestling Ritesh defeated Nitesh with Salto move read other news
सिगरा स्टेडियम में मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Sports News in Hindi: खेल विभाग और कुश्ती संघ की ओर से समन्वय सब जूनियर प्रादेशिक कुश्ती आगरा में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शुक्रवार दोपहर सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसके ग्रीको रोमन मुकाबले में 65 किलो भारवर्ग में रितेश पटेल ने साल्थो दांव लगाकर नितेश प्रजापति को चित कर दिया।

Trending Videos


ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल में 20 खिलाड़ियों का चयन प्रादेशिक कुश्ती के लिए हुआ। इसमें वाराणसी के 18 खिलाड़ी और एक-एक खिलाड़ी जौनपुर और गाजीपुर के हैं। ट्रायल में चार जिलों के कुल 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि फ्री स्टाइल के 45 किलो वर्ग में वासु प्रजापति, 48 किलो वर्ग में किशन पाल, 51 किलो वर्ग में जिलाजीत, 55 किलो में बलराम यादव, 60 किलो में चंदन यादव, 65 किलो में प्रिंस यादव, 71 किलो में सौरभ यादव (गाजीपुर), 80 किलो में आयुष यादव, 92 किलो में आदर्श यादव और 110 किलो में अभिनव सिंह (जौनपुर) के चयनित हुए। 

ग्रीको रोमन के 45 किलो वर्ग में अजय वीर यादव, 48 किलो में रोहित यादव, 51 किलो में अभिनंदन यादव, 55 किलो में अवधेश यादव, 60 किलो में हर्ष यादव, 65 किलो में रितेश पटेल, 71 किलो में आदर्श यादव, 80 किलो में अनुकल्प यादव, 92 जिलों में तथागत यादव, 110 किलो में नितिन यादव का चयन हुआ। 

डॉ. राजश्री बनीं स्कूली वॉलीबॉल की चयनकर्ता
डाॅ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान फैजाबाद ने प्रादेशिक स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए डॉ. राजश्री सिंह को चयनकर्ता के तौर पर नियुक्त किया है। उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी की अंडर-14 बालिका वर्ग में चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. राजश्री सिंह कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन पद पर वाराणसी में कार्यरत हैं। उनके चयन पर अखिलेश पांडेय, डॉ ऋचा जोशी, परमहंस सिंह ने खुशी व्यक्त की। 

कैरम टूर्नामेंट आज, 24 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
जिला कैरम एसोसिएशन और पटेल स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम टूर्नामेंट शनिवार को होगा। यह प्रतियोगिता इंग्लिशियालाइन स्थित चंद्र त्रिपाठी क्रीड़ा कक्षा में खेली जाएगी। लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के 24 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वाराणसी कैरम एसोसिएशन के महासचिव बैजनाथ सिंह ने बताया कि आठ दिवसीय प्रतियोगिता 20 से 27 सितंबर तक होगी।

Sports News Greco-Roman wrestling Ritesh defeated Nitesh with Salto move read other news
परमानंदपुर में जूडो का अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

आत्मरक्षा के लिए जूडो का दिया प्रशिक्षण
भट्टी गांव से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यूपी जूडो संघ की ओर से वाराणसी में नियुक्त जूडो कोच खेल के जरिये बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिाक्षण दे रहे हैं। बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाॅल में लखनऊ से महिला प्रशिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को मैट पर निशुल्क जूडो का प्रशिक्षण दे रही हैं। शाम 4 से 7 बजे तक 80 से अधिक बालक-बालिकाएं जूडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस वर्ष नवंबर में वाराणसी में जूडो की महिला लीग कराई जाएगी। 

Sports News Greco-Roman wrestling Ritesh defeated Nitesh with Salto move read other news
ताइक्वांडो प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

ताइक्वांडो में नंदिनी को मिला रजत पदक
सीआईएससीई की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता महाराष्ट्र में 15 से 18 सितंबर तक खेली गई। इसमें वाराणसी के द मिलेनियम फाउंडेशन स्कूल की ताईक्वांडो खिलाड़ी नंदिनी मद्धेशिया ने रजत पदक जीता है। कोच हरिप्रिया चौरसिया ने बताया कि नंदिनी ने यूपी टीम में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग के अंडर 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांटे का मुकाबला खेला। इसमें महाराष्ट्र के खिलाड़ी के हाथों महज दो अंक से हार का सामना करना पड़ा। इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के मनीष सिंह, चंद्रभान पटेल, सौरभ सिंह, अमित जायसवाल ने खुशी व्यक्त किया है। 

Sports News Greco-Roman wrestling Ritesh defeated Nitesh with Salto move read other news
बीएचयू के स्वीमिंग पूल में तैराकी करते खिलाड़ी।। - फोटो : अमर उजाला

80 खिलाड़ियों ने सीखी वाटर थेरेपी
बीएचयू परिसर स्थित स्वीमिंग पूल में जल चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य में सुधार विषयक कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस कार्यशाला में 80 खिलाड़ियों ने चोट और मांशपेसियों में तनाव की वजह से होने वाले दर्द से राहत पाने की वाटर थेरेपी सीखी। 

वाटर थेरेपी का सजीव प्रदर्शन स्वीमिंग पूल में किया गया।आयोजन सचिव प्रियंका यादव ने कहा कि वाटर थेरेपी के तहत तैरने से रीढ़ से लेकर रिब्स समेत अन्य अंगों के तनाव कम होते हैं। फेफड़े पर दबाव पड़ता है। इससे शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचता है। चोट से उबरने में वाटर थेरेपी सहायक होती है। 

अध्यक्षता क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने की। संचालन डॉ. कविता वर्मा, धन्यवाद डॉ. रॉबिन सिंह ने दिया। इस मौके पर डॉ. राजीव सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. वैभव राय, डॉ. हरिराम यादव मौजूद रहे। 

Sports News Greco-Roman wrestling Ritesh defeated Nitesh with Salto move read other news
सारनाथ में प्रतियोगिता में खेलते मुुक्केबाज। - फोटो : अमर उजाला

तीन बार की राष्ट्रीय चैंपियन साई सेंटर की संध्या ने प्रादेशिक मुक्केबाजी के लिए किया क्वालिफाई
69वीं माध्यमिक स्कूली मंडलीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता सारनाथ स्थित एक एकेडमी के रिंग में खेली गई। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के चार जिलों के करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तीन बार राष्ट्रीय मुक्केबाजी में पदक विजेता रहीं बीएचयू साई सेंटर की संध्या पटेल ने सिर्फ एक मिनट सात सेकंड में विरोधी मुक्केबाज को नॉक आउट कर प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया।  

आयोजन सचिव खेल शिक्षक भरत सिंह ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग में साधना राजभर, लक्ष्मी सिंह, नंदनी यादव, इंडिका थियाम, श्वेता यादव और अंजली जायसवाल ने जीत हासिल की। जबकि अंडर-17 में प्रीति सैनी, संध्या पटेल, फलक खातून, खुशी शर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रादेशिक के लिए क्वालिफाई किया।

वहीं, बालक वर्ग के अंडर-19 में शिवम कुमार, अरविंद, सत्यम यादव, आदित्य सिंह, सतीश पटेल और अंडर-17 में राम कृपाल सिंह, सूरज गुप्ता, दिव्यांश कुमार, नीरज यादव, शिवांश पाल, तेजस प्रताप सिंह, जसवंत गुप्ता, कैफ खान, अमृता गुप्ता, आदित्य सिंह, दिग्विजय साहनी, रुद्र पांडेय ने मुकाबले जीते। इसी तरह अंडर-14 सब जूनियर वर्ग में सूरज, अंकित राजभर, जयंत यादव, उत्तम पांडेय, करण वर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। उद्घाटन नरेंद्र बिष्ट ने किया।

Sports News Greco-Roman wrestling Ritesh defeated Nitesh with Salto move read other news
चयनित खिलाड़ियों के साथ शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

यूपी टीम में मालवीय कॉलेज की तीन छात्राएं
मालवीय महाविद्यालय इंटर कॉलेज शाहंशाहपुर की तीन छात्राओं का चयन फुटबॉल की यूपी टीम में हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुसर्रत इस्लाम ने बताया कि चयनित छात्राओं में खुशी शर्मा, परी और नेहा शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 20 से 26 नवंबर तक आगरा में खेली जाएगी। फुटबॉल की अंडर-14 टीम ने  प्रादेशिक स्कूली प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। टीम में चयन पर खेल शिक्षक डॉ. देवेश सिंह, रमेश पंकज, अजय सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed