सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sudden Weather Change in Varanasi Winds Rain Bring Relief from Scorching Heat Darkness Descends

वाराणसी में अचानक बदला मौसम: तेज आंधी और बारिश, भीषण गर्मी से राहत; दिन में ही छाया अंधेरा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 13 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में एकाएक मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, बिजली कटाैती भी होने लगी। सुबह से ही धूप की तपिश और भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। आंधी-बारिश से दिन में ही घुप अंधेरा छा गया।

Sudden Weather Change in Varanasi Winds Rain Bring Relief from Scorching Heat Darkness Descends
वाराणसी में बारिश से गर्मी से मिली राहत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Weather: वाराणसी में बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को उस समय राहत मिली, जब करीब आधे घंटे तक तेज आंधी और बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने शहर का तापमान गिरा दिया और लोगों को गर्मी से राहत का एहसास हुआ।

Trending Videos


अगले तीन घंटों में वाराणसी जनपद में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने, मध्यम बारिश, ओलावृष्टि तथा मध्यम तूफान (40-60 किमी/घंटा, झोंके 70 किमी/घंटा तक) की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज तूफान शुरू हो गया। कुछ ही देर में बारिश होने लगी। तेज हवाओं के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे पेड़ और डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन में दिक्कत हुई। हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

गर्मी से मिली राहत

बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और शहर के प्रमुख घाटों तथा पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ गई। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में लोग ठंडी हवाओं और बारिश के बाद के मौसम का आनंद लेते नजर आए। पर्यटकों ने भी मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। अचानक हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। हालांकि तेज तूफान के कारण कुछ देर के लिए सड़क यातायात प्रभावित रहा और कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed